फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The road leading to Buxora is in bad shape

Udham Singh Nagar News: बुक्सौरा जाने वाली सड़क खस्ताहाल

Wed, 05 Feb 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 05 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The road leading to Buxora is in bad shape
दिनेशपुर। दुर्गापुर नंबर एक से बुक्सौरा गांव को जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। दस साल से सड़क की मरम्मत तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

दुर्गापुर नंबर एक से बुक्सौरा गांव को जाने वाली सड़क तारक धाम काॅलोनी और पंचाननपुर गांव को जोड़ती है। मरम्मत के अभाव में सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क का डामर उखड़ गया है। सड़क पर बने गड्ढों, बिखरी रोड़ी से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस पर वाहनों के आवागमन के दौरान उड़ते धूल के गुबार से सड़क किनारे रहने वाले लोगों के साथ दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर ग्रामीण कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


कोट
दुर्गापुर- बुक्सौरा मार्ग लोनिवि के स्वामित्व में नहीं है। किसी भी मद से बजट मिलने पर विभाग कार्रवाई की जाएगी। -हरीश बसेड़ा एएई लोनिवि
सड़क से उड़ते धूल के कारण सांस लेने में दिक्कत होती है। धूल के कारण दुकान का सामान खराब हो रहा है। नुकसान उठाना पड़ रहा है। -जयदेव ढाली, व्यापारी
सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। बिखरी रोड़ी पत्थर से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। कई लोग जान गवां चुके हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।-गगनदीप रंधावा, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed