फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The proposal sent for the school is awaiting approval.

Udham Singh Nagar News: स्कूल के लिए भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी का इंतजार

Tue, 12 May 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 12 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The proposal sent for the school is awaiting approval.
रुद्रपुर। विधानसभा क्षेत्र के बागवाला झील इलाके में राजकीय प्राथमिक विद्यालय की दरकार है। अब ग्रामीण शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर लगने का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र में विद्यालय नहीं होने के कारण करीब 300 निर्धन परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित स्कूलों में जाना पड़ता है। बीते माह विधायक शिव अरोरा ने जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से मुलाकात कर विद्यालय निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग उठाई थी। जानकारी के अनुसार, विद्यालय निर्माण का प्रस्ताव खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निदेशालय को भेज दिया है। अब इस प्रस्ताव पर शासन की मुहर लगने का इंतजार है। जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने कहा कि शासन से मंजूरी के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed