फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The proposal of selected land for the district hospital is gathering dust in the government.

Udham Singh Nagar News: शासन में धूल फांक रहा जिला अस्पताल के लिए चयनित भूमि का प्रस्ताव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
The proposal of selected land for the district hospital is gathering dust in the government.
रुद्रपुर मेडिकल कालेज के भवन में चल रहा जेएलएन जिला ​चिकित्सालय। संवाद
रुद्रपुर। जेएलएन जिला चिकित्सालय के लिए चयनित भूमि का प्रस्ताव पिछले डेढ़ साल से शासन में धूल फांक रहा है। इस वजह से अभी तक जिला चिकित्सालय के 200 बेड के अस्पताल का निर्माण नहीं हो पा रहा है। वर्तमान जिला चिकित्सालय का भवन मेडिकल कॉलेज के अधीन है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्तमान में चल रहे जिला चिकित्सालय की भूमि साल 2006 में मेडिकल कॉलेज के नाम पर स्थानांतरित हो गई थी। जिला चिकित्सालय दूसरी जगह बनना है। इसके लिए जिले में 200 बेड के जिला चिकित्सालय का निर्माण प्रस्तावित भी है। जिला प्रशासन की ओर से पुराने जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय परिसर में ही 200 बेड का अस्पताल बनाने के लिए भूमि का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा था। 14 दिसंबर 2022 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय समिति की बैठक हुई जिसमें वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति के लिए योजना रखी गई लेकिन मुख्य सचिव ने 200 बेड के अस्पताल के लिए नए स्थल को चयनित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इस पर जिला प्रशासन की ओर से ग्राम फाजलपुर महरौला में एएन झा इंटर काॅलेज के नाम दर्ज आठ एकड़ भूमि, ग्राम भूरारानी में मंडी परिषद के नाम अंकित आठ एकड़ भूमि एवं ग्राम बिगवाड़ा में उद्योग विभाग की 6.776 हेक्टेयर भूमि को चयनित किया गया। दिसंबर 2022 को तत्कालीन डीएम ने तीनों स्थलों पर चयनित भूमि का प्रस्ताव बनाकर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के सचिव को भेजा था। उन्होेंने चयनित तीनों स्थलों में से उद्योग विभाग की भूमि को उचित बताया था। ये भूमि एनएच किनारे स्थित है। तत्कालीन डीएम ने चयनित भूमि का प्रस्ताव तो शासन में भेज दिया लेकिन अब तक चयनित भूमि के प्रस्ताव पर शासन की मोहर नहीं लगी है। इस कारण 200 बेड के जिला चिकित्सालय का निर्माण नहीं हो पाया। इससे अब जिला चिकित्सालय की ओपीडी मेडिकल कॉलेज के नए भवनों में संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
200 बेड का जिला चिकित्सालय बनना है। जिला प्रशासन की ओर से जिला चिकित्सालय भवन के लिए तीन स्थानों पर जमीन को चयनित किया गया था। तत्कालीन डीएम ने इसका प्रस्ताव भी डेढ़ साल पहले शासन को प्रस्ताव भेजा दिया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद जिला चिकित्सालय के निर्माण की पहल शुरू होगी। -डॉ. राजेश आर्या, एसीएमओ रुद्रपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed