फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The plight of NH-309: A 20-km journey becomes a punishment

एनएच-309 की बदहाली : 20 किमी का सफर बना सजा

Tue, 17 Feb 2026 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 17 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The plight of NH-309: A 20-km journey becomes a punishment
काशीपुर। नेशनल हाईवे-309 पर काशीपुर से हल्दुआ तक का सफर अब राहगीरों के लिए किसी दुस्वप्न से कम नहीं है। करीब 20 किलोमीटर के इस हिस्से में सड़क का वजूद लगभग खत्म हो चुका है और उसकी जगह गहरे गड्ढों ने ले ली है। एनएचएआई की सुस्ती और निर्माण कार्य में देरी के चलते रोजाना हजारों वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

दिल्ली को जोड़ने वाले इस हाईवे पर रोजाना 50 हजार से अधिक वाहनों (बस, डंपर, ट्रक, स्कूल बस और ई-रिक्शा) का आवागमन होता है। महज 20 किमी की दूरी तय करने में अब आधे घंटे से भी अधिक का समय लग रहा है।
विज्ञापन

गहरे गड्ढों के कारण वाहनों के एक्सल और टायर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। नवंबर माह में विभाग की ओर से गड्ढे भरने का काम शुरू किया गया था लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता की अनदेखी से महज दो महीने में ही सड़क फिर से उखड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बौना साबित हुआ गड्ढा मुक्त अभियान
सितंबर में मानसून खत्म होने के बाद प्रदेश सरकार ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के सख्त निर्देश दिए थे लेकिन एनएच-309 पर इसके उलट हालात हैं। काशीपुर से हल्दुआ तक सड़क पर एक से दो फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं जिससे पैदल चलना भी दूभर है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विभाग की लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे रही है।


वर्जन
- काशीपुर से हल्दुआ तक सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए निविदा प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य स्थायी रूप से शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में यातायात सुचारू रखने हेतु पैच वर्क (गड्ढे भरने) का काम किया जा रहा है। - मनोज भट्ट, सहायक अभियंता, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed