फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The picture of the main roads of Rudrapur will change

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर की मुख्य सड़कों की बदलेगी तस्वीर

Sat, 27 Sep 2025 09:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 27 Sep 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
The picture of the main roads of Rudrapur will change
प्रशासन, निगम के अधिकारियों और मेयर ने किया प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन

रुद्रपुर। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। शुक्रवार को नगर निगम, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अटरिया रोड, तीन पानी डैम, बगवाड़ा रोड, गंगापुर रोड, भूरारानी रोड और काशीपुर बाईपास रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अतिक्रमण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया।
निरीक्षण टीम में शामिल मेयर विकास शर्मा ने कहा कि यह केवल योजना स्तर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अब इन सड़कों के चौड़ीकरण को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अटरिया रोड, जो फिलहाल मात्र 7 मीटर चौड़ी है, उसे अतिक्रमण मुक्त कर इसे 12 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यह सड़क नैनीताल हाईवे से सिडकुल ढाल, फिर फुलसुंगा होते हुए बगवाड़ा तक जाएगी। यह मार्ग सिडकुल और नैनीताल हाईवे को बाईपास रूप में जोड़ेगा, जिससे औद्योगिक क्षेत्र की ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा। इसी तरह तीनपानी डैम से दक्ष चौराहा होते हुए बगवाड़ा जाने वाली सड़क को भी 12 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। यह भी एक तरह से बाईपास का काम करेगा। वर्तमान में महज 5.5 मीटर चौड़ी गंगापुर रोड और भूरारानी रोड को भी 12 मीटर चौड़ा कर डिवाइडर युक्त बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गंगापुर रोड, अटरिया रोड और भूरारानी रोड के चौड़ीकरण का वादा उन्होंने चुनाव के दौरान जनता से किया था और अब इनको पूरे करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रहे हैं। निरीक्षण में नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, डीडीए के उपाध्यक्ष जय किशन, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटोला शामिल रहे।
विज्ञापन

कुछ तकनीकी अड़चनें जरूर
मेयर ने बताया कि काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण में कुछ तकनीकी अड़चनें जरूर हैं लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा कर इन समस्याओं को शीघ्र दूर किया जाएगा। इंडेन गैस गोदाम को स्थानांतरित करने को लेकर भी निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया ताकि इस क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों में कोई रुकावट न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed