फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The owner of the clinic will be held Thukral

ठुकराल क्लीनिक के मालिक होंगे गिरफ्तार

Thu, 14 Jan 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन

एक पखवाड़े पूर्व ठुकराल क्लीनिक में लापरवाही से बच्चे की मौत के मामले में आरोपी क्लीनिक मालिक डॉ. सीडी ठुकराल पर शिकंजा कस गया है। सीएमओ से डाक्टर की डिग्री की रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को डाक्टर को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरु कर दिए हैं।

विज्ञापन


  बीते 28 दिसंबर को मुख्य बाजार स्थित ठुकराल क्लीनिक में उपचार के दौरान कीरतपुर निवासी आठ वर्षीय सूरज की मौत हो गई थी। परिजनों ने क्लीनिक मालिक डॉ. सीडी ठुकराल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा काटा था और क्लीनिक में तोड़फोड़ भी की गई थी। डाक्टर और तीमारदारों में हाथापाई भी हुई थी। मामले में मृतक के पिता विशाल की तहरीर पर डाक्टर सीडी ठुकराल के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


घटना के बाद से ही क्लीनिक बंद है। पुलिस ने ठुकराल की डिग्री को कब्जे में लेकर जांच को सीएमओ दफ्तर में भेज दी थी। सीएमओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने आरोपी डाक्टर की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि सीएमओ की रिपोर्ट में स्पष्ट है कि आयुर्वेदिक डिग्रीधारी एलोपैथिक की प्रैक्टिस नहीं कर सकते हैं। इमरजेंसी केस में मरीज को तब देख सकते हैं, जब एक किलोमीटर की परिधि में कोई एलोपैथिक डाक्टर न हो। डाक्टर ठुकराल के पास बीएमएस की डिग्री है। लिहाजा वे नियम विरुद्ध प्रैक्टिस कर रहे थे। डाक्टर की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली इंस्पेक्टर को आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed