{"_id":"68d392f972a56b9bf10a3e26","slug":"the-municipal-corporation-anti-encroachment-drive-continues-in-ali-khan-mohalla-kashipur-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: बुलडोजर का डर...घर-घर जाकर छानबीन, बवाल वाले इलाकों में लोगों ने कब्जों पर खुद चलाए हथौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: बुलडोजर का डर...घर-घर जाकर छानबीन, बवाल वाले इलाकों में लोगों ने कब्जों पर खुद चलाए हथौड़े
Wed, 24 Sep 2025 12:13 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:13 PM IST
सार
अल्ली खां मोहल्ले में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान प्रशासन का बुलडोजर चलता देख अधिकतर लोग खुद ही अवैध कब्जों पर हथौड़ा चलाते दिखे।
विज्ञापन
काशीपुर के मोहल्ला बांसफोड़ान में दुकान का स्लैब तोड़ता मासूम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपद्रव प्रभावित क्षेत्र अल्ली खां मोहल्ले में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान प्रशासन का बुलडोजर चलता देख अधिकतर लोग खुद ही अवैध कब्जों पर हथौड़ा चलाते दिखे। नगर निगम प्रशासन की अल्ली खां क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। क्षेत्र के शेष अतिक्रमणकारियों में से अधिकतर लोग सुबह से ही अपनी-अपनी दुकानों व घरों के आगे बने चबूतरों, सीढि़यों व टिनशेड पर हथौड़े चलाते नजर आए। हालांकि नगर निगम प्रशासन ने दोपहर दो बजे से जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट ने बताया कि दूसरे दिन बांसफोड़ान पुलिस चौकी के पास तक अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया अधिकांश दुकानों के बंद होने के कारण दूसरे दिन जुर्माना की कार्रवाई नहीं जा सकी। अब तक 200 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए हैं। बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित प्रतिष्ठानों पर 16 हजार रुपये का चालान कर अर्थदंड वसूला गया है। इधर, मोहल्ला बांसफोड़ान में लगभग पांच वर्षीय मासूम शिवम स्वयं अपने घर के बाहर बनी दुकान का स्लैब हथौड़े से तोड़ने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
बड़ा सवाल...एक दिन पहले भी निकला जुलूस, क्यों सक्रिय नहीं हुआ खुफिया तंत्र
काशीपुर शहर में बवाल से एक दिन पहले भी आई लव मोहम्मद जुलूस निकला था लेकिन खुफिया विभाग की चूक से क्षेत्र में उपद्रव की आग फैल गई और पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट तक हो गई। ऐसे में साफ है कि यदि खुफिया तंत्र मजबूत होता तो यह नौबत नहीं आती।
विज्ञापन
अल्ली खां मोहल्ला में आई लव मोहम्मद के नाम पर रविवार की देर शाम निकाले गए जुलूस व इस दौरान हुए उपद्रव ने खुफिया तंत्र की भूमिका पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। शनिवार को भी क्षेत्र में इसी क्रम में जुलूस निकाला गया था।
इसके बाद रविवार को बड़े स्तर पर बच्चों को आगे करके जुलूस निकाला गया। वहीं रविवार की देर शाम लगभग दस बजे बांसफोड़ान पुलिस चौकी के पास कुछ पुलिस कर्मियों ने जब जुलूस निकालने की अनुमति मांगी तो जुलूस में शामिल विशेष समुदाय के युवक उत्तेजित हो गए और पुलिस कर्मियों से मारपीट की व वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। ऐसे में सवाल उठता है कि जिस संवेदनशील इलाके में सैकड़ों युवक अचानक जुटे और जुलूस निकालने लगे इसकी जानकारी आखिर खुफिया विभाग को कैसे नहीं लगी। वहीं, खुफिया विभाग के इंस्पेक्टर दीप भट्ट ने दावा किया शनिवार को अल्ली खां क्षेत्र में कोई जुलूस नहीं निकला था। उनका कहना है कि रविवार के जुलूस की उनको जानकारी थी। ऐसे में सवाल है यदि जानकारी थी तो फिर यह घटना कैसे घट गई।