फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The miscreants shot the bank branch manager in the car returning from duty

बदमाशों ने ड्यूटी से लौट रहे कार सवार बैंक शाखा प्रबंधक को गोली मारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The miscreants shot the bank branch manager in the car returning from duty
बाजपुर में घटना की जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। ड्यूटी से लौट रहे द नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक को बदमाशों ने गोली मार दी। प्रबंधक को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन

देहरादून निवासी विवेक यादव बाजपुर केे ग्राम बरहैनी स्थित नैनीताल बैंक की शाखा में प्रबंधक हैं। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह बैंक की शाखा बंद कराकर अपनी कार (संख्या यूके 38 के/1851) से लौट रहे थे। तीन किमी की दूरी पर ग्राम नमूना के पास बदमाशों ने उनकी कार को रोकने का प्रयास किया। कार न रोकने पर बदमाशों ने विवेक यादव को गोली मार दी। कूल्हे से ऊपर पीठ में गोली लगने से उनकी कार असंतुलित हो गई। कार के टकराने से बाइक सवार दो युवक चोटिल हो गए।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने कार को सड़क किनारे रोक लिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने प्रबंधक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना पर सीओ वंदना वर्मा व कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी पुलिस फोर्स के साथ सीएचसी पहुंचे। सीओ ने घायल विवेक से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। हालत गंभीर होने पर उन्हें एसटीएच, हल्द्वानी रेफर किया गया है। विवेक अपने परिवार के साथ पहाड़ी कॉलोनी में रहते हैं। वह मूलत: संभल (यूपी) के निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि हमलावरों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वारदात लूट के इरादे से की गई है, अथवा इसके पीछे किसी तरह की कोई रंजिश है। एक पखवाड़े के भीतर दूूसरी बार फायरिंग की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।

बाजपुर घटना में घायल बैंक मैनेजर विवेक यादव। संवाद

बाजपुर घटना में घायल बैंक मैनेजर विवेक यादव। संवाद- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed