फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The middle-aged was made accused of rape

Udham Singh Nagar News: अधेड़ को बना दिया था दुष्कर्म का आरोपी, जांच में युवक निकला गुनहगार

Sun, 04 Jun 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 04 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The middle-aged was made accused of rape
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते एसपी क्राइम चंद्रशेखा आर घोड़के।संवाद
रुद्रपुर। पुलिस ने बेहतर कार्यशैली का परिचय देते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध में एक निर्दोष मजदूर को जेल जाने से बचा लिया। पांच दिन तक गहन जांच के बाद पुलिस ने वास्तविक अपराधी को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बीटेक फाइनल वर्ष का छात्र है और सिडकुल की एक कंपनी में इंटर्नशिप कर रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि बीते 28 मई को ट्रांजिट कैंप थाने में एक महिला ने तहरीर दी कि उसकी 12 साल की बेटी को पड़ोस में रहने वाला 55 साल का महिपाल शर्मा बहला फुसलाकर साइकिल में बैठाकर ले गया था और बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में महिपाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिपाल सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। पुलिस ने छानबीन की तो घटना के समय महिपाल के उसकी कंपनी में ड्यूटी पर होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद घटना संदिग्ध लगी तो एसएसपी के निर्देश पर थाना स्तर पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने पीड़िता के मोबाइल की डिटेल के साथ ही घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज जांची। महिपाल की आवाजाही के साथ ही लोकेशन भी ट्रेस की गई थी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि पीड़िता को पड़ोस में किराए पर रहने वाला सुमित कुमार निवासी जालिम नगला थाना भोजीपुरा बरेली बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया था। पुलिस की गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार हो गया था। शुक्रवार को पुलिस ने सिडकुल ढाल से आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया। आरोपी ने दुष्कर्म की बात कबूल कर ली। एसपी क्राइम ने बताया कि पुलिस ने कड़ी मेहनत से एक बेगुनाह को बचाकर न्याय दिलाया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। वहां पर सीओ सिटी अनुषा बडोला, एसएचओ सुंदरम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डर और पड़ोसी को फंसाने की मंशा से बोला झूठ
रुद्रपुर। एसपी क्राइम ने बताया कि किशोरी के परिजनों का पड़ोस में रहने वाले महिपाल से विवाद होता था। किशोरी को डर था कि अगर वह सुमित का नाम लेगी तो मोबाइल पर बात करने की वजह से परिजन उस पर गुस्सा होंगे। इसी वजह से उसने दुष्कर्म का आरोप महिपाल पर लगा दिया था। महिपाल से परिजनों की तकरार रहती थी। लिहाजा परिजनों ने भी महिपाल के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। बताया कि महिला संबंधित अपराधों में पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी से जांच करनी चाहिए।

20 दिन की दोस्ती में दे दिया बड़ा जख्म
रुद्रपुर। पुलिस के अनुसार बीटेक का छात्र सुमित बेहद शातिर है। उसने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को मोबाइल नंबर दिया और फिर रोजाना उससे बात कर दोस्ती कर लिया। इसी दोस्ती के भरोसे किशोरी सुमित के बुलावे पर उसके पास चली गई और सुमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने पहले मामला छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन फिर परिजनों को आधा अधूरा सच बता दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में जल्दबाजी के बजाए गहनता से जांच की और बेगुनाह को जेल जाने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed