फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The matter was clear with the understanding of the police, otherwise the black dhungi scandal would repeat

पुलिस की सूझबूझ से सधा मामला, नहीं तो दोहराता कालाढूंगी कांड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
The matter was clear with the understanding of the police, otherwise the black dhungi scandal would repeat
रुद्रपुर। कुंडा कांड के दौरान भड़के भारतपुर वासियों पर काबू पाना अपने आप में बड़ी बात थी। पुलिस की सूझबूझ से मामला काफी शांति से सध गया नहीं तो शायद प्रदेश के अंदर एक बार फिर से 13 वर्ष पुराना कालाढूंगी की पुनरावृत्ति हो सकती थी। अब वायरल हो रहे वीडियो भी गुरताज के बयानों को गलत ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

कुंडा कांड के दौरान उप ज्येष्ठ प्रमुख की पत्नी की हत्या हो जाने के बाद भरतपुर गांव के अंदर लोगों का मजमा लग गया था। साथ ही सैकड़ों लोग आक्रोशित होकर प्रदर्शन करने लगे थे। इसके अलावा ग्रामीणों ने हाईवे भी जाम कर दिया था। सूचना पर जिले भर की पुलिस के साथ डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, हल्द्वानी एसपी सिटी हरबंश सिंह भी पहुंचे थे। तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन में पुलिस ने काफी सूझबूझ दिखाई।
विज्ञापन

यदि उत्तराखंड पुलिस इस मामले में जरा भी आक्रोशित हो जाती तो एक बार फिर कालाढूंगी कांड जैसा कुछ दोहराता। वर्ष 2009 में कालाढूंगी कांड के दौरान कोटाबाग के ब्लॉक प्रमुख बलवंत सिंह कन्याल की थाने के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ब्लॉक प्रमुख की हत्या से आक्रोशित लोगों ने अगले दिन कालाढूंगी थाने में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सभी पुलिस कर्मी थाना छोड़कर भाग गए थे जबकि भीड़ में फंसने से एक सिपाही की मौत हो गई थी। वहीं कुंडा में भी कालाढूंगी कांड जैसा कुछ हो जाता यदि पुलिस सूझबूझ से काम नहीं लेती। अब तो वायरल वीडियो भी गुरताज के बयानों को गलत ठहरा रहे हैं। यदि उस दौरान पुलिस समझदारी न दिखाती तो कई निर्दोष भी भीड़ का शिकार होते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed