फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The lawsuit was filed on the boy, broken marriage

लड़के पर दर्ज हुआ मुकदमा, टूटी शादी

Mon, 01 Feb 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन

साढ़े चार साल तक युवती की अस्मत से खेलने वाले आरोपी की शादी करने की मंशा धरी ही रह गई। रविवार को युवक की शादी पीलीभीत निवासी युवती से होनी थी, लेकिन युवक की करतूतों का पता चलने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने ऐन वक्त पर रिश्ता तोड़ दिया। दूल्हा बनने का ख्वाब देख रहा आरोपी घर से फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश मेें जगह-जगह दबिशें दे रही है।

विज्ञापन


थाना ट्रांजिट कैंप में दी तहरीर में इंद्रा कालोनी निवासी युवती ने कहा था कि ग्राम गऊघाट किच्छा निवासी गगनदीप शादी का झांसा देकर अगस्त 2011 से उससे लगातार दुराचार कर रहा है। बीते 27 दिसंबर को गगनदीप ने रिश्तेदार के घर बुलाकर उसके साथ फिर दुराचार किया और शादी करने से मुकर गया। गगन ने उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ ही मोबाइल में बनाए वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी।
विज्ञापन


जब उसने शिकायत गगन के परिजनों से की तो उन्होंने बेटे को समझाने के बजाय उल्टा उसे ही धमकाया। पुलिस ने गगनदीप सहित चार परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता एसएसपी केवल खुराना से भी मिली थी। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि गगनदीप की शादी पीलीभीत के एक गांव में रहने वाली युवती से तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को गगनदीप की बारात जानी थी, लेकिन पीलीभीत में लड़की पक्ष वालों को मुकदमे की जानकारी हुई तो उन्होंने रविवार सुबह गगनदीप पक्ष को फोन कर शादी तोड़ दी। उन्होंने बताया कि गगनदीप की तलाश में उसके घर के अलावा किच्छा, सितारगंज और पीलीभीत में उसके रिश्तेदारों के घर दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed