{"_id":"5776b0d04f1c1bd34979acf5","slug":"the-incessant-rains-over-the-mountains-jagbudha-water-level-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश से बढ़ा जगबुढ़ा नदी का जलस्तर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश से बढ़ा जगबुढ़ा नदी का जलस्तर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
जलस्तर बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से तराई में नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। एसडीएम ऋचा सिंह ने देवहा व जगबुढ़ा नदी के किनारे बसे गांवों का भ्रमण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पत्थर पिचिंग को जेसीबी से सही करवाया। बारिश के चलते कामन, थनारा, सनिया, खकरा आदि नाले भी उफान पर रहे।
विज्ञापन
एसडीएम ने एसएसबी के जवानों को भी नदी में लकड़ी बीनने या नाव से पार आने जाने वालों को रोकने को कहा। एसडीएम सिंह ने ग्राम प्रधान को गांव में एनाउंस कराकर जगबुढ़ा नदी के आसपास लोगों के न जाने का ऐलान कराने को कहा।
विज्ञापन
एसडीएम सिंह ने कहा कि फिलहाल नदी से किसी प्रकार का कटाव नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। इस अवसर पर तहसीलदार राधेश्याम राणा, दीपक कुमार, सतीश कुमार आदि थे।
विज्ञापन