फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The house sold twelve years ago was sold again for Rs 5.90 lakh.

Udham Singh Nagar News: बारह साल पहले बिका मकान दोबारा 5.90 लाख में बेच दिया

Mon, 02 Feb 2026 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The house sold twelve years ago was sold again for Rs 5.90 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

काशीपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (जूडि) जसपुर की अदालत ने धोखाधड़ी कर मकान बेचने के आरोपी के खिलाफ पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जसपुर के ग्राम मेघवाला निवासी रूबीना परवीन पत्नी शाहनवाज खान ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि उसने अपने गांव निवासी अर्जुन सिंह से उसका मकान 20 नवंबर 2024 को 5,90,000 रुपये में खरीदा था। बताया कि अर्जुन सिंह ने उससे मकान 11 महीने के लिए किराए पर लिया।

आरोप लगाया कि जब उसने नवंबर 2025 में मकान खाली करने के लिए कहा तो अर्जुन सिंह टाल मटोल करने लगा। बाद में पता चला कि अर्जुन सिंह ने मकान को 7 अगस्त 2013 को जसवीर कौर पत्नी जरनैल सिंह निवासी ग्राम कल्याणपुर जसपुर को बेच दिया था। रूबीना परवीन ने बताया कि उसने इस धोखाधड़ी के संबंध में जसपुर थाना में तहरीर सौंपी लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। तब उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (जूडि) जहां आरा अंसारी की अदालत ने कोतवाली जसपुर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed