{"_id":"68258ada8860ffaf430c4d16","slug":"the-heat-is-increasing-continuously-in-the-terai-region-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar: तापमान 40 के पार...अभी और झुलसाएगी गर्मी, दिन में परेशान कर रही लू; 16-17 को राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar: तापमान 40 के पार...अभी और झुलसाएगी गर्मी, दिन में परेशान कर रही लू; 16-17 को राहत के आसार
Thu, 15 May 2025 12:04 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 15 May 2025 12:04 PM IST
सार
तराई का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। लगातार इसके बढ़ने की संभावना जताई गई है। मैदानी इलाके में 16-17 को आसमान में बादल रहेंगे और कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ सकती हैं। जिससे दो दिन कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
गर्मी से बुरा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते वर्ष की रिकार्ड तोड़ गर्मी की तरफ इस बार भी गर्मी पड़ रही है। इसका नतीजा है कि तराई का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। लगातार इसके बढ़ने की संभावना जताई गई है। मैदानी इलाके में 16-17 को आसमान में बादल रहेंगे और कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ सकती हैं। जिससे दो दिन कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी से बने पूर्वी विक्षोभ के चलते मैदानी भाग में हवा ठंडी है। हवा में नमी के चलते दो दिन आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इससे कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 20 मई तक प्रचंड गर्मी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलसुबह ही तेज धूप निकल गई और गर्म हवा चलने लगी। पूरे दिन 7.6 किलोमीटर की गति से उत्तरी-पश्चिमी हवा लू के रूप में चलती रही। इसके चलते दोपहर में सड़क पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग पूरे बदन को कपड़ों से ढककर ही बहुत जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि आगे 20 तक गर्मी के बढ़ने का अनुमान है। केवल 16-17 में आसमान में हल्के बादल रहेंगे। इधर काशीपुर में 41 से पार हुआ तराई में चढ़ता पारा लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। रोजाना हो रही भीषण गर्मी से आमजन परेशान हैं। दिन में गर्म हवा के थपेड़े से लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। हालांकि बीते कुछ दिनों में एक दो बार बारिश के आसार बने, लेकिन एक बूंद तक नहीं बरसी। जिससे गर्मी के तेवर और तीखे होते नजर आ रहे हैं। शहर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।