फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The head of the company beat up the worker for demanding salary

वेतन मांगने पर कंपनी की हेड ने की श्रमिक से मारपीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The head of the company beat up the worker for demanding salary
रुद्रपुर। वेतन मांगने गए श्रमिक ने कंपनी की हेड ने हमला करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने श्रमिक की तहरीर पर कंपनी की हेड और उसके कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं कंपनी की हेड ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

देवरनियां बरेली निवासी मोहित गंगवार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह शिमला पिस्तौर स्थित शारदा प्राईवेट कंपनी में काम करता है। मंगलवार को मोहित एक महीने का वेतन लेने के लिए कंपनी गया। आरोप है कि कंपनी की हेड नीमा जोशी ने उसे पीटा। साथ ही नीमा के कर्मचारी निखिल ने भी मोहित को गालीगलौज कर मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मोहित की तहरीर पर नीमा जोशी और निखिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कंपनी की हेड नीमा जोशी का कहना है कि मोहित और उसके साथियों ने मिलकर कुछ दिन पहले कंपनी में हंगामा किया था जिस वजह से मोहित को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। मंगलवार को मोहित ने कंपनी में आकर फिर से हंगामा किया था। उन पर लगे आरोप बेबुनियाद है। इधर, सीओ अभय सिंह का कहना है कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed