{"_id":"5761a4114f1c1be53811b748","slug":"the-government-just-trying-to-make-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ पैसा कमाने में जुटी सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ पैसा कमाने में जुटी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
ध्ाामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी एवं नवनिर्मित भवन में अस्पताल शिफ्ट नहीं होने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी परिसर पर एक दिवसीय धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार के कुशासन एवं जनविरोधी नीति की कड़ी आलोचना करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विधायक पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एकत्रित भाजपा व उसके सहयोगी संगठनों ने एक दिवसीय धरना दिया। इस अवसर पर हुई सभा में विधायक धामी ने सीएम के कार्यों की आलोचना की और कहा कि पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने जितने कार्य किए उनपर रावत सरकार ने विरोध लगा दिया।
विज्ञापन
विधायक धामी ने कहा कि भू माफिया-खनन माफिया एवं स्ट्रिंग को महत्व देने वाले जनहित के कार्यों को अहमियत नहीं दे रहे हैं। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, सौ शैय्या वाले नव निर्मित परिसर पर सीएचसी शिफ्ट नहीं करने, ब्लड बैंक चालू नहीं करने और प्रदेश की खस्ता हालत के लिए सीएम को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने कहा कि सरक ार और उसके मंत्री जनहित के मुद्दों से भटक कर केवल पैसा कमाने में जुटे हैं। सभा में जिला महामंत्री गोपाल बोरा, नवीन बोरा, जगदीश पांडे, मान सिंह सामंत, संतोष अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, महेंद्र दिगारी, सतीश भट्ट, दीपक तिवारी, रामू भारती, धन सिंह सामंत, रमेश जोशी, बल्देव सिंह बिल्ला, गणेश जोशी, इंद्रदेव पासी, नवीन राणा, मुन्नालाल गौतम आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता हिमांशु बिष्ट एवं संचालन अजय मौर्य ने किया।