{"_id":"69751d18f94543961207ab02","slug":"the-dilapidated-roads-of-sidcul-sector-11-are-frightening-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-136227-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डरा रहीं सिडकुल सेक्टर-11 की बदहाल सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डरा रहीं सिडकुल सेक्टर-11 की बदहाल सड़कें
Sun, 25 Jan 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में बदहाल सड़कें डरा रहीं हैं। इससे कई बार लोग छोटे-बड़े हादसों का शिकार हो चुके हैं। बीते वर्ष नवंबर में एक श्रमिक की मौत ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। इसके बावजूद सड़क मरम्मत को लेकर अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।सिडकुल क्षेत्र के टाटा बिल्डर पार्क से विल्स इंडिया और लुकास टीवीएस तक सेक्टर-11 की मुख्य सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके अलावा पारले कंपनी वाली रोड से आगे तक आसपास की सड़क भी बेहद खराब स्थिति में हैं, जहां भारी वाहनों की आवाजाही से खतरा और बढ़ गया है।
- कंपनी उच्चाधिकारियों ने जताई चिंता
एक ऑटाे पार्टस कंपनी के उच्चाधिकारी संदीप उपाध्याय का कहना है कि हमारे यहां रोज सैकड़ों श्रमिक आते-जाते हैं। सड़क इतनी खराब है कि हर दिन डर बना रहता है। नवंबर में एक श्रमिक की मौत के बाद भी हालात नहीं सुधरे, यह बेहद चिंताजनक है।
वहीं लुकास टीवीएस से जुड़े बीपी सिंह कहते हैं की यह सिडकुल की अहम औद्योगिक सड़क है लेकिन हालत बद से बदतर है।
वहीं श्रमिकों का कहना है कि सिडकुल जैसे औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह की सड़कें जानलेवा बन रही हैं। इस पर जिम्मेदार महकमे कब तक आंखें मूंदे रहेंगे।
- सिडकुल के पीछे तीन पानी डैम रोड पर शाम का जाम
सिडकुल के पीछे तीन पानी डैम की ओर जाने वाली सड़क पर शाम होते ही हालात बेहद खराब हो जाते हैं। औद्योगिक इकाइयों की छुट्टी के समय भारी वाहनों, माल लदे ट्रकों, दोपहिया वाहनों और श्रमिकों की आवाजाही एक साथ होने से भीषण जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम के दौरान एंबुलेंस और आपात वाहनों को निकलने में भारी परेशानी होती है। यदि जल्द ट्रैफिक प्रबंधन और सड़क सुधार नहीं किया गया, तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है।