फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The company will build the smart city in China Khurpia

चाइना की कंपनी बनाएगी खुरपिया में स्मार्ट सिटी

Sun, 20 Sep 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Sun, 20 Sep 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन

 किच्छा के खुरपिया फार्म की चार हजार एकड़ जमीन पर चाइना की एक कंपनी स्मार्ट सिटी बनाएगी। राज्य सरकार चाइना की कंपनी से संपर्क साधने में जुटी है, क्योंकि देहरादून में भी प्रस्तावित स्मार्ट सिटी का निर्माण भी चाइना की ही कंपनी करेगी। राज्य सरकार स्मार्ट सिटी के लिए जमीन देेगी, लेकिन इसका नियंत्रण अपने पास रखेगी।

विज्ञापन

देहरादून में सरकार कहां स्मार्ट सिटी बनाने जा रही है इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है। ऊधमसिंह नगर में जमीन की कोई दिक्कत नहीं होने के कारण जिलाधिकारी डा. पंकज पांडेय ने तत्काल यह सुझाव राज्य सरकार के समक्ष रखा। जमीन का इशारा किच्छा के पास खुरपिया फार्म में पड़ी चार हजार एकड़ भूमि की ओर किया तो सरकार ने भी उनके इस प्रस्ताव पर मोहर लगा दी। अब इसकी गतिविधियों ने तेजी पकड़ ली है। मुख्य सचिव से लेकर अपर सचिवों सहित सिडकुल के एमडी सहित तमाम अधिकारी जमीन का मौका मुआयना कर चुके हैं और पूरी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है। अब सरकार स्मार्ट सिटी के निर्माण के लिए विदेशों से संपर्क साधने लगी है। फिलहाल सबसे पहले चाइना की एक बड़ी कंपनी से सरकार संपर्क कर रही है। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि अक्टूबर में चाइना की एक बड़ी कंपनी का प्रतिनिधिमंडल देहरादून आ रहा है। इस प्रतिनिधिमंडल की बातचीत मुख्यमंत्री हरीश रावत और मुख्य सचिव राकेश शर्मा सहित कई आला अफसरों के बीच होगी। वार्ता का उद्देश्य स्मार्ट सिटी के निर्माण को लेकर है। जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि जिस तरह से खुरपिया में स्मार्ट सिटी बनाने की योजना है, उसके लिए विदेशी कंपनियों से सरकार संपर्क कर रही है। फिलहाल सबसे पहले चाइना की किसी बड़ी कंपनी से बात चल रही है, क्योंकि देहरादून की प्रस्तावित स्मार्ट सिटी का निर्माण भी चाइना की ही कंपनी को ही करना है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed