फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The clarion call for 2027: 10,000 Terai workers to show their strength at Kharge's rally today

2027 का शंखनाद : खड़गे की सभा में आज तराई से 10 हजार कार्यकर्ता दिखाएंगे दम

Sat, 08 Aug 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 08 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The clarion call for 2027: 10,000 Terai workers to show their strength at Kharge's rally today
रुद्रपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की शनिवार को हल्द्वानी में होने वाली विशाल जनसभा के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। तराई क्षेत्र से अकेले 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के हल्द्वानी पहुंचने का अनुमान है। शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य रुद्रपुर पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि खड़गे की जनसभा से प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा और 2027 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा। बैठक में ऊधम सिंह नगर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। रुद्रपुर, काशीपुर, जसपुर, गदरपुर और सितारगंज से बड़ी संख्या में बसों और निजी वाहनों से कार्यकर्ता हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे। पार्टी ने दावा किया है कि पूरे कुमाऊं से 50 हजार से अधिक लोग जनसभा में शामिल होंगे। मंच से खड़गे केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों पर हमला बोलेंगे और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह जनसभा कांग्रेस का चुनावी शंखनाद है। जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने दावा किया है कि पूरे जिले से 10 हजार कार्यकर्ता हल्द्वानी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed