{"_id":"691e175a8704942bcf03c79a","slug":"the-bus-station-turns-into-a-parking-lot-in-the-evening-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-135176-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शाम होते ही पार्किंग स्थल में बदल जाता है बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शाम होते ही पार्किंग स्थल में बदल जाता है बस अड्डा
Thu, 20 Nov 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे के परिसर में शाम के खड़ी कारें। संवाद
काशीपुर। रोडवेज बस अड्डा अब पार्किंग स्थल में बदलता जा रहा है। दिन में तो निजी वाहन खड़े होते ही हैं लेकिन शाम होते ही आसपास के लोग अपने निजी वाहन खड़ा करके पार्किंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। डिपो प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है।
काशीपुर डिपो के सामने रेलवे लाइन पर बने फ्लाई ओवर की वजह से स्थिति खराब हो गई है। हालात ऐसे हैं कि शाम ढलते ही आसपास के लोग यहां पर टैक्सियां खड़ी कर रहे हैं। बस अड्डे में खड़ी हो रहे वाहनों को लेकर डिपो प्रशासन भी मौन है। डिपो की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों की पार्किंग की समस्या समाप्त हो गई।
बता दें कि बस अड्डा इतना पुराना होने के बाद भी इसकी ओर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। आज हालात ऐसे हैं कि पूरे परिसर में इतने गड्ढे हो गए हैं कि यहां आने-जाने वाली सवारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विभाग की ओर से कोई खास देखरेख नहीं की जा रही है। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि डिपो परिसर में लोग अपनी गाड़ियाें को खड़ी कर रहे हैं। कई बार लोगों को यहां गाड़ियां खड़ी करने से रोका भी गया।