फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The bus collided with a trolley dumper parked on the side of the bazpur highway

Uttarakhand Road Accident: हाईवे के किनारे खड़े ट्रॉला डंपर से टकराई बस, 22 यात्री घायल; चालक-परिचालक भाग गए

Sat, 13 Dec 2025 02:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 13 Dec 2025 02:15 PM IST
सार

बाजपुर हाईवे स्थित गांव कनौरा में सड़क किनारे खड़े ट्राॅला-डंपर से सवारियों से भरी बस टकरा गई। हादसे में बस में सवार 22 श्रमिक घायल हो गए।

विज्ञापन
The bus collided with a trolley dumper parked on the side of the bazpur highway
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजपुर हाईवे स्थित गांव कनौरा में सड़क किनारे खड़े ट्राॅला-डंपर से सवारियों से भरी बस टकरा गई। हादसे में बस में सवार 22 श्रमिक घायल हो गए। घायलों का निजी और सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। दुर्घटना के बाद बस चालक और परिचालक भाग गए। बस में आगे की सीट पर बैठा एक युवक बुरी तरह फंस गया। बड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया। बस में करीब 72 श्रमिक सवार बताए गए हैं।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात करीब 12:30 बजे गांव कनौरा में सड़क किनारे ट्राॅला डंपर खड़ा था। इस दौरान सवारियों को लेकर निजी बस काशीपुर की ओर जा रही थी। तभी अनियंत्रित बस पीछे से ट्राॅला डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद तिवारी ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला। 22 घायलों को तीन 108 एंबुलेंस से निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में आगे की सीट पर बैठा एक युवक बुरी तरह फंस गया जिसे गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। उसे भी एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डबल सीटर बस में करीब 72 श्रमिक सवार थे। प्राइवेट बस श्रमिकों को लेकर लखीमपुर खीरी से देहरादून जा रही थी। बस में सवार सभी श्रमिक यूपी के लखीमपुर खीरी के क्षेत्र के बताए गए हैं।

घायलों के नाम

 

 

1. अतुल कश्यप

 

2. अमित मौर्य

 

3. रामचंद

 

4. अक्षदार

5. धीरज कुमार

6. मुकेश कुमार

7. अजय कुमार

8. आत्माराम

9. कुलदीप

10. राजू सिंह

11. छेलू राम

12. कुलदीप सिंह

 

13. सुख देवी

 

14. शराफत

 

15. सरिता

 

16. सार्थक

 

17. सरस्वती

 

18. संतोष

 

19. छोटेलाल

 

20. अच्छे लाल

 

21. रामबहादुर

 

22. प्रतीक

हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बस और डंपर को कब्जे में लेकर दोराहा पुलिस चौकी परिसर में खड़ा करा दिया है। इलाज के बाद अधिकतर श्रमिक गंतव्य के लिए रवाना हो गए। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- विभव सैनी, सीओ, बाजपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed