फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The body of a youth found in Bajpur 36 months ago turned out to be that of Pappu Negi of Gairsain

UK: 2016 में घर से निकला रोजगार की तलाश में... 2026 में एक तस्वीर ने बताया- वह 2023 में ही शव बन चुका था

Mon, 06 Jul 2026 08:08 AM IST
Heera सुनील दिवाकर
सुनील दिवाकर Published by: Heera Updated Mon, 06 Jul 2026 08:08 AM IST
सार

2016 में लापता हुए पप्पू नेगी का शव 2023 में मिला पर 3 साल तक अज्ञात रहा। हाल ही में एक तस्वीर से परिजनों ने पहचाना, जिससे 10 साल का इंतजार खत्म हुआ।

विज्ञापन
The body of a youth found in Bajpur 36 months ago turned out to be that of Pappu Negi of Gairsain
मृतक की पहचान करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

तीन साल तक सरकारी रिकॉर्ड में वह सिर्फ एक ''अज्ञात शव'' था। न कोई नाम, न कोई अपना लेकिन एक तस्वीर ने इंतजार की लंबी और दर्दनाक कहानी का अंत कर दिया। बरहैनी-बन्नाखेड़ा मार्ग पर जून 2023 में मिले युवक के शव की शिनाखत आखिरकार चमोली जिले के गैरसैंण स्थित देवीपुरी गांव निवासी हयात सिंह उर्फ पप्पू नेगी के रूप में हो गई। बाजपुर कोतवाली में जैसे ही परिजनों ने तस्वीर देखी तो तीन साल से दबा दर्द आंखों से छलक पड़ा।

पप्पू नेगी वर्ष 2016 में रोजगार की तलाश में घर से निकला था। होटल में काम करता था लेकिन धीरे-धीरे परिवार से उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया। परिजन वर्षों तक उसके लौटने की आस लगाए रहे। किसी को यह नहीं पता था कि छह साल पहले घर छोड़ने वाला उनका बेटा तीन साल पहले ही दुनिया छोड़ चुका था।

विज्ञापन

इस मार्मिक कहानी में मोड़ तब आया जब बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत पुराने लंबित मामलों की पड़ताल कर रहे थे। रजिस्टर में दर्ज एक अज्ञात शव की फाइल पर उनकी नजर पड़ी। उन्होंने मृतक की तस्वीर गैरसैंण क्षेत्र के अपने परिचितों और सहपाठियों को भेजी। तस्वीर गांव तक पहुंची तो परिजनों ने पप्पू को पहचान लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भाई खिलाफ सिंह, तहेरे भाई कलम सिंह और भरत सिंह, चाचा प्रदीप सिंह और बहनोई पुष्कर सिंह बाजपुर पहुंचे। तस्वीर देखते ही परिवार की उम्मीद और हकीकत आमने-सामने खड़ी थीं। जिस बेटे और भाई के लौटने की राह वर्षों से देखी जा रही थी, उसकी पहचान अब केवल एक तस्वीर में बची थी। परिजनों ने बताया कि पप्पू शराब का अधिक सेवन करता था और घर से निकलने के बाद फिर कभी नहीं लौटा।

पुलिस के अनुसार 26 जून 2023 में बरहैनी मार्ग पर करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम सहित सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी थी। तीन साल बाद अब उस फाइल को एक नाम, एक परिवार और एक अधूरी कहानी मिल गई।

26 जून 2023 को बरहैनी मार्ग पर मिले अज्ञात युवक की शिनाख्त हो गई है। गैरसैंण से पहुंचे परिजनों ने फोटो देखकर मृतक की पहचान हयात सिंह उर्फ पप्पू नेगी के रूप में की है। - अखलेश कुमार, सीओ बाजपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed