फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tempo driver's wife escaped the disciple

टैंपों चालक की बीवी को लेकर चेला फरार

Mon, 01 Feb 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन

भदईपुरा में रहने वाले एक व्यक्ति ने जिस युवक को टैंपो चलाना सिखाया, वो ही युवक उसकी पत्नी को भगा ले गया। पुलिस एक महीने बाद विवाहिता को बरामद किया तो वह प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी रही।

विज्ञापन

 
पुलिस ने सोमवार को महिला को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। बता दें कि बीते 25 दिसंबर को भदईपुरा निवासी एक व्यक्ति ने ग्राम नौवा नगला थाना हाफिजगंज बरेली निवासी ओमप्रकाश पर उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर भगाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उनकी शादी को 15 साल हो गए है। उसके चार बच्चे है। पत्नी तीन बच्चों को घर छोड़ पांच साल की बेटी को अपने लेकर गई है। जिसके बाद से पुलिस महिला की तलाश कर रही है। रविवार को रम्पुरा चौकी के एएसआई शेर सिंह ने नौवा नगला में ओमप्रकाश के घर में छापा मारकर महिला को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबिश के दौरान ओमप्रकाश हत्थे नहीं चढ़ सका। कोतवाली लाने के बाद महिला ओमप्रकाश के साथ जाने पर अड़ गई। उसके ससुरालियों और पुलिस कर्मियों ने काफी समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। उसने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। चौकी इंचार्ज कुलदीप अधिकारी ने बताया कि ओमप्रकाश को महिला ने पति ने ही डेढ़ साल पहले टैंपो चलाना सिखाया था।


घर में आने-जाने की वजह से ओमप्रकाश का महिला से संपर्क हो गया था। मुरादाबाद में रहने वाले महिला के भाई को बुलाया गया है। सोमवार को उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed