उत्तराखंड: दो माह से लापता किशोरी हिमाचल प्रदेश में मिली, आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज; जानें पूरा मामला
नानकमत्ता से दो महीने पूर्व घर से बिना बताए लापता हुई किशोरी को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से बरामद कर लिया है। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दिल्ली निवासी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नानकमत्ता से दो महीने पूर्व घर से बिना बताए लापता किशोरी को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से बरामद कर लिया। किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले दिल्ली निवासी युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट व बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी की तहरीर पर पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की थी। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस टीम गुमशुदा की तलाश में लगी थी। सर्विलेंस की मदद से पुलिस ने गुमशुदा की लोकेशन ट्रेस की तो वह हिमाचल प्रदेश में दिखी। पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के ग्राम भटेडा सूजनपुर से गुमशुदा नाबालिग को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी मूल निवासी हिमाचल व हाल निवासी ई ब्लॉक निकट हनुमान मंदिर मोहन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली बेस्ट निवासी हर्ष ठाकुर उर्फ निखिल को गिरफ्तार कर लिया।
ऑनलाइन गेम से हुई थी दोस्ती
नाबालिग ने बताया कि ऑनलाइन फ्री फायर गेम के दौरान उसकी आरोपी से दोस्ती हुई थी। पुलिस नाबालिग का मेडिकल चेकअप परीक्षण कर न्यायालय में बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के ओदश पर जेल भेज दिया है।