फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tantrikas burnt her handiwork

तांत्रिकों की करतूत से झुलसी युवती

Sat, 03 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tantrikas burnt her handiwork
लालपुर में ठगी की घटना के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दो तांत्रिकों की करतूत से युवती का मुंह बुरी तरह झुलस गया। साथी युवतियों ने पुलिस को सूचना दी तो तांत्रिक भाग खड़े हुए। युवती को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
आवास विकास में स्थित एक भवन में पेईंग गेस्ट (पीजी) के रूप में कई कामकाजी युवतियां रहती हैं। इसी भवन के दूसरे तल पर मकान मालिक गुरप्रीत सिंह का परिवार रहता है। कुछ दिन पहले मकान मालकिन मनसिमरन बाजवा के कमरे से 37 हजार की रकम गायब हो गई, उसे पीजी पर रहने वाली युवतियों पर शक था। अपने शक को पुख्ता करने के लिए वह तांत्रिक के चक्कर में पड़ गई। शनिवार को दोपहर एक बजे उसने दो तांत्रिकों को घर पर बुला लिया, तांत्रिक के कहने पर उसने पीजी में रहने वाली करीब 22 युवतियों को तांत्रिक के पास बुलाया। तांत्रिकों ने कहा कि चोर की पहचान करने के लिए सभी युवतियों को तांत्रिकों की पोटली में रखे चावल चखने होंगे। युवतियों के मुताबिक चावल मुंह में रखते ही विकास भवन स्थित बाल विकास विभाग की कंप्यूटर ऑपरेटर आरती सक्सेना के मुंह में रखे चावलों से आग निकलने लगी और उसका मुंह झुलसने लगा। इससे सभी युवतियां घबरा गईं और उन्होंने पानी डालकर आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। मामला बिगड़ता देख दोनों तांत्रिक मौके से फरार हो गए। युवतियों की सूचना पर पुलिस मकान मालकिन से पूछताछ की। युवतियों का कहना है कि तांत्रिक ने चावलों में कोई कैमिकल या ज्वलनशील पदार्थ मिलाया था, जिससे आरती का मुंह झुलस गया। फिलहाल आरती का उपचार कराया जा रहा है, वह बोल नहीं पा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


लालपुर। साधू के वेश में आए ठगों ने भाजपा नेता को सम्मोहित कर हजारों की नगदी हड़प ली। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हेमू यादव का कार्यालय लालपुर स्थित वसुंधरा मार्केट में है। शनिवार दोपहर 2:30 बजे एक बोलेरो गाड़ी से एक नागा साधू सहित चार अन्य साधू उनके कार्यालय में पहुंचे और दान-दक्षिणा मांगने लगे, जिस पर हेमू ने उन्हें कुछ दक्षिणा दी। इन साधुओं ने मौके पर मौजूद लोगों को सेब का प्रसाद दिया। इसे खाते ही सभी लोग सम्मोहित हो गए। इसी बीच नागा बाबा ने हेमू के पास से 100 रुपए के 23 नोट, 2000 के 15 नोट कुल 32300 रुपए ठग लिए और वहां से फरार हो गए। उनके जाने के बाद भाजपा नेता को ठगी का पता चला। पीड़ित हेमू ने इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed