फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tani pistol in UP after firing in Danpur

दानपुर में फायरिंग के बाद यूपी में भी तानी पिस्टल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tani pistol in UP after firing in Danpur
रुद्रपुर। दानपुर गांव में प्लॉट के विवाद में पंचायत के बाद फायरिंग कर फरार आरोपी ने यूपी के बहेड़ी में भी ठेली वाले पर पिस्टल तान दी। सूचना पर पहुंची बरेली पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में रुद्रपुर पुलिस अब वारंट बी निकाल कर आरोपी दंपति को लेकर आएगी।
विज्ञापन

दानपुर गांव में सोमवार को प्लॉट बेचने के विवाद में कीरतपुर निवासी जोगेंद्र बहेरा पर पंचायत के दौरान गांव के गुरबाज सिंह ने तमंचा तान दिया था। इसके बाद हवाई फायरिंग करता हुआ स्कूटी से पत्नी के साथ रुद्रपुर शहर की ओर भाग गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक अपनी पत्नी के साथ सोमवार रात यूपी की ओर भाग रहा था। ऐसे में पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों को भी आरोपी के बारे में जानकारी दे दी थी।
विज्ञापन

इसमें आरोपी का हुलिया व सफेद स्कूटी की जानकारी दी गई। बहेड़ी पहुंचने के बाद युवक का विवाद एक ठेली लगाने वाले से भी हो गया। मामला बढ़ने पर आरोपी ने ठेली वाले पर भी पिस्टल तान दी। इसकी सूचना पर पहुंची बहेड़ी थाने की पुलिस ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। पुलिस ने गुरबाज के पास से दो पिस्टल व पत्नी नीतू के पास दो तमंचे बरामद किए। इसकी सूचना रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस के मुताबिक, बहेड़ी में दंपति के खिलाफ जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस आरोपी को लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग कर भाग रहे आरोपी के बारे में निकटवर्ती जिलों को भी सूचना दी गई थी। बहेड़ी में ठेली वाले से विवाद के बाद आरोपी दंपति को पकड़ लिया गया। वारंट बी के माध्यम से आरोपी को रुद्रपुर लाया जाएगा। जहां उसे न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।
-अभय सिंह, सीओ, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed