{"_id":"655e252b838cfe67b00e4424","slug":"tanakpur-to-khatipura-train-khatima-news-c-236-1-ktm1001-1233-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: टनकपुर से जयपुर के लिए विशेष ट्रेन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: टनकपुर से जयपुर के लिए विशेष ट्रेन शुरू
Wed, 22 Nov 2023 09:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 22 Nov 2023 09:28 PM IST
विज्ञापन
शांतिपुरी के नगला बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए लोगो को ले जाते आरपीएफ कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। टनकपुर से खातीपुरा (राजस्थान) के लिए टनकपुर त्रैसाप्ताहिक छठ पूजा विशेष गाड़ी का संचालन शुरू हो गया है। इस ट्रेन का संचालन एक दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को टनकपुर से खटीमा होता हुए जयपुर के निकट खातीपुरा तक होगा। खातीपुरा से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को दो दिसंबर तक ट्रेन संचालित होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि टनकपुर-खातीपुरा त्रैसाप्ताहिक छठ पूजा विषेष गाड़ी 20 नवंबर से शुरू हुई है। टनकपुर से 18:25 बजे प्रस्थान कर यह ट्रेन खटीमा, पीलीभीत भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर होते हुए खातीपुरा पहुंचेगी।
वापसी में खातीपुरा से दोबारा टनकपुर पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच हैं, जिनमें ट्रेन में एसएलआर के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच शामिल है।
विज्ञापन
अजमेर शरीफ तक रोजाना ट्रेन चलाने की मांग
खटीमा। जामा मस्जिद मदरसा रहमानिया खटीमा ने टनकपुर से अजमेर शरीफ के लिए ट्रेन संचालन की मांग के लिए रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने टनकपुर से जयपुर-खातीपुरा के लिए चलाई जा रही ट्रेन को नियमित रूप से अजमेर शरीफ तक चलाने की मांग उठाई। कहा कि इस ट्रेन के नियमित संचालन से सभी को लाभ मिलेगा। वहां कामिल खान, शाह अब्दुल, सलीम अहमद, तारिक मलिक, राजू कुरैशी आदि थे।
ट्रेन में पकड़े 38 बेटिकट यात्री
शांतिपुरी। रेलवे मजिस्ट्रेट ने बुधवार को छह रेलगाड़ियों में चेकिंग कर 38 यात्री बेटिकट पकड़े। इनमें से 20,000 रुपये का चालान कर 25 यात्रियों को नगला में छोड़ा गया जबकि 13 यात्रियों को हल्द्वानी ले जाकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और 10,000 रुपये का जुर्माना वसूल कर छोड़ा गया। रेलवे अधिकारी जेके गिलोत्रा ने बताया कि यूपी से बड़ी संख्या में लोग उत्तराखंड में काम करने आते हैं। इनमें से कई लोग ट्रेन में बेटिकट यात्रा कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए यह चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लालकुआं से कासगंज, बरेली से लालकुआं और काशीपुर सहित कुल छह रेलगाड़ियों में चेकिंग की गई। वहां संजय दीक्षित, एसके सिंह, अनीता, मीना, अविनाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।