फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Suspicious death of contractor in SIDCUL

UK: सिडकुल में ठेकेदार की संदिग्ध मौत, संजय वन में किया संदिग्ध पदार्थ का सेवन; पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 20 Aug 2026 11:09 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 20 Aug 2026 11:09 AM IST
सार

सिडकुल में एक ठेकेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 18 अगस्त को वह संजय वन गया था, जहां उसने संदिग्ध पदार्थ का सेवन किया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने पहले उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 19 अगस्त सुबह उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Suspicious death of contractor in SIDCUL
crime - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल

विस्तार

सिडकुल में ठेकेदारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह 18 अगस्त को संजय वन गया था। परिजनों के अनुसार वहां संदिग्ध पदार्थ का सेवन करने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। साथियों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे किच्छा रोड ले जाया गया, जहां 19 अगस्त सुबह करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान कैलाश चंद्र पुत्र हरिदत्त, निवासी डानपरेवा, कोटाबाग, कालाढूंगी, नैनीताल, हाल निवासी शांति कॉलोनी, वार्ड नंबर 32, रुद्रपुर के रूप में हुई।  बगवाड़ा पुलिस चौकी से एसआई मोहन चंद्र जोशी और ललित मोहन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed