फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Suspect caught on suspicion of demanding money in the name of CMO

Udham Singh Nagar News: सीएमओ के नाम रुपये मांगने के शक में पकड़ा संदिग्ध

Wed, 10 Apr 2024 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 10 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Suspect caught on suspicion of demanding money in the name of CMO
रुद्रपुर। काशीपुर के निजी अस्पताल के पंजीकरण के लिए सीएमओ के नाम पर एक अस्पताल के मैनेजर की ओर से रुपये लेने की चर्चा रही। सीएमओ ने सिडकुल पुलिस को बुलाकर मैनेजर को उनके सुपुर्द कर लिया। जांच में सीएमओ के नाम पर रुपये लेने की पुष्टि नहीं हो सकी। इस पर मैनेजर को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा को उनके नाम पर किसी व्यक्ति की ओर से अस्पताल का पंजीकरण कराने के लिए धन वसूली करने की शिकायत मिली। सीएमओ ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रांजिट कैंप क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के मैनेजर को दफ्तर में तलब किया। मैनेजर की ओर से संतोषजनक जवाब न देने पर उसे सिडकुल चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने भी उससे पूछताछ की थी। सीएमओ ने बताया कि शिकायत मिली थी कि आरोपी मैनेजर की ओर से काशीपुर क्षेत्र के एक अस्पताल का पंजीकरण कराने के लिए उनके नाम रुपये लिए गए। इस पर आरोपी को बुलाकर उससे पूछताछ की गई। उसे पुलिस को पूछताछ के लिए दिया गया था। लेकिन उनके नाम पर रुपये लेने के आरोप सही नहीं पाए गए। जिसके बाद मैनेजर को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed