फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Surey will be done by drone cameras.

ड्रोन से होगा रुद्रपुर शहर की संपत्ति का सर्वे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Surey will be done by drone cameras.
लता आर्या, कर अधीक्षक, रुद्रपुर नगर निगम। - फोटो : RUDRAPUR
नगर निगम क्षेत्र की संपत्ति का सोमवार से ड्रोन के माध्यम से जीआईएस (जियोग्राफिक इनफॉरमेशन सिस्टम) सर्वे शुरू होने जा रहा है। वार्ड नंबर एक से सर्वे की शुरुआत होगी। इस सर्वे के दायरे में व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सरकारी कार्यालय, पार्क, मैदान, स्कूल आदि आएंगे। सर्वे से नगर निगम को हाउस टैक्स वसूलने में आसानी होगी।
विज्ञापन

शहरी विकास निदेशालय ने रुद्रपुर, हल्द्वानी, देहरादून और हरिद्वार नगर निगम के जीआईएस सर्वे के लिए नोएडा की कंसोर्टियम कंपनी के साथ अनुबंध किया है। इसके माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में आने वाली सभी संपत्तियों की जियो टैगिंग की जा रही है। जनवरी से चल रहे इस सर्वे के माध्यम से शहरी क्षेत्र के आवासों की संख्या, संपत्ति किसके नाम दर्ज है और क्षेत्रफल की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

अब सोमवार को ड्रोन के माध्यम से सर्वे शुरु होने जा रहा है। नगर निगम के सभी 40 वार्डों में ड्रोन के माध्यम से सर्वे होना है। इसकी शुरुआत वार्ड नंबर एक से होगी। रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र की वर्तमान आबादी करीब एक लाख, 75 हजार है। नगर निगम के नए बने 20 वार्डों में अभी विधिवत रूप से हाउस टैक्स जमा नहीं हो रहा है। नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान में करीब 20 हजार लोग ही हाउस टैक्स जमा कर रहे हैं। सर्वे के बाद नगर निगम के नगर सेवा पोर्टल मेे ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र की संपत्ति का सोमवार से ड्रोन के माध्यम से जीआईएस सर्वे शुरू होने जा रहा है। इसके बाद ऑनलाइन हाउस टैक्स की सुविधा भी उपलब्ध होगी। वार्ड नंबर एक से सर्वे शुरू होगा।
- लता आर्या, कर अधीक्षक, नगर निगम

रुद्रपुर के शहरी क्षेत्र का दृश्य।

रुद्रपुर के शहरी क्षेत्र का दृश्य।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed