फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sugarcane Additional Secretary gave strict instructions to expedite sugar mill repair works

गन्ना अपर सचिव ने चीनी मिल मरम्मत कार्यो में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane Additional Secretary gave strict instructions to expedite sugar mill repair works
बाजपुर चीनी मिल का निरीक्षण करते गन्ना अपर सचिव उदयराज सिंह - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के अपर सचिव और उत्तराखंड सहकारी चीनी मिल्स संघ के एमडी उदयराज सिंह ने चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान चीनी मिल के मरम्मत कार्यों में धीमी गति पर गन्ना अपर सचिव ने नाराजगी जताई। उन्होंने मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए जिससे चीनी मिल का पेराई सत्र नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सके।

रविवार को गन्ना अपर सचिव उदयराज सिंह ने चीनी मिल के केन कैरियर, मिलिंग प्लांट, व्बॉयलिंग हाउस, ड्रायर हाउस और चीनी मिल के गोदामों का स्थलीय निरीक्षण किया। मिल के मुख्य अभियंता अभिषेक कुमार को अतिरिक्त तौर पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियुक्त कर जल्द मरम्मत कार्य पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिए। चीनी मिल प्रबंधन तंत्र ने चार साल से एल्कोहल उत्पादन शून्य उत्प्राव संयंत्र (जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्लांट) स्थापित न होने के कारण चीनी मिल का डिस्टलरी प्लांट बंद होने की समस्या को प्रमुखता से रखा। अपर सचिव ने प्लांट स्थापित करने के संबंध में आसवनी प्रबंधक अतुल चौहान को जल्द पूर्ण विवरण सहित प्रस्ताव बनाकर उत्तराखंड चीनी मिल्स संघ कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। चीनी मिलों में मृतक आश्रितों की नियुक्ति और मिल कार्मिकों के फिटमेंट संबंधी पत्रावली शासन को भेजी गई है जो शासन स्तर पर गतिमान है। मिल अधिकारियों के साथ बैठक कर मिल कार्यों की समीक्षा की। वहां मिल प्रधान प्रबंधक कैलाश सिंह टोलिया, प्रभारी मुख्य रसायनविद समरपाल सिंह, सीसीओ डॉ. राजीव अरोरा, मुख्य लेखाकार आरपी आर्य, नारायण सिंह, वीएन शंखवार, सुभाष चंद, मोहित शर्मा, संदीप शुक्ला, सुनील बिष्ट आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed