फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sugar mills will not be able to hold back sold sugar for more than seven days.

Udham Singh Nagar News: चीनी मिलें सात दिन से ज्यादा नहीं रोक सकेंगी बेची गई चीनी

Thu, 20 Aug 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 20 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills will not be able to hold back sold sugar for more than seven days.
काशीपुर। उत्तराखंड के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग ने प्रदेश की चीनी मिलों में चीनी की बिक्री, स्टॉक और अगले पेराई सत्र के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भारत सरकार के आदेश पर विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलें किसी भी डीलर, एजेंट या खरीदार को चीनी बेचने के बाद उसे अपने परिसर में सात दिन से अधिक समय तक जमा नहीं रख सकेंगी।
विज्ञापन

आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग त्रिलोक सिंह मर्ताेलिया ने बताया कि इस व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और चीनी के अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए राज्य के प्रमुख गन्ना उत्पादक ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून में विशेष जांच टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सहायक गन्ना आयुक्तों की अध्यक्षता में गठित टीमों में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और गन्ना विकास निरीक्षक को सदस्य बनाया गया है। जांच टीमें चीनी मिलों में जाकर उपलब्ध चीनी के स्टॉक का भौतिक और कागजी सत्यापन करेंगी। जांच के बाद अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वाली मिलों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
15 अक्तूबर से शुरू होगा नया पेराई सत्र
आयुक्त ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशों के तहत पेराई सत्र 2026-27 के लिए चीनी मिलों का संचालन 15 अक्तूबर से शुरू किया जाएगा। समय से पेराई कार्य शुरू करने के लिए सभी चीनी मिलों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed