Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students will build a future in sports alongside their studies.

Udham Singh Nagar News: पढ़ाई के साथ खेलों में भी भविष्य बनाएंगे विद्यार्थी

Wed, 18 Nov 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 18 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students will build a future in sports alongside their studies.
काशीपुर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (राउमावि) ढकिया नंबर-1 के विद्यार्थी अब पढ़ाई के साथ खेलों में भी भविष्य संवार सकेंगे। इसके लिए विद्यालय परिसर में एक मिनी बहुउद्देशीय हॉल बनाया गया है। इसके हस्तातंरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद इंडोर खेलों का प्रशिक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी के राउमावि ढकिया नंबर एक में एक प्रधानाध्यापक और छह सहायक अध्यापक के पद स्वीकृत हैं। कक्षा छह से 10वीं तक 256 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसी परिसर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भी है जिसमें करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए खेलों की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए कुमाऊं विकास मंडल की ओर से टिनशेड में मिनी बहुउद्देश्यीय हॉल तैयार किया गया है। इसमें बिजली फिटिंग, मैटिंग आदि कार्य शेष हैं जिनके पूरा होने के बाद बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती, बॉक्सिंग आदि खेलों का प्रशिक्षण शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

कोट:
विद्यालय में मिनी बहुउद्देश्यीय हॉल बनने से छात्र-छात्राओं का खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होगा। वे जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले सकेंगे। - लक्ष्मीकांत कश्यप, प्रधानाध्यापक, राउमावि ढकिया नंबर एक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed