{"_id":"6928a4d475de75685d088ed4","slug":"students-were-given-information-on-fire-safety-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-135536-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विद्यार्थियों को दी अग्निशमन सुरक्षा की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विद्यार्थियों को दी अग्निशमन सुरक्षा की जानकारी
Fri, 28 Nov 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अग्निशमन उपकरण उपयोग और आग से सुरक्षा, बचाव पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बृहस्पतिवार को महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में विशेषज्ञ अमित शर्मा ने विद्यार्थियों को अग्निशमन संयंत्रों को चलाने की हैंड्स इन ट्रेनिंग दी। उन्होंने आग लगने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. बीके सिंह ने कहा कि आग से बचाव की तकनीक और बारीकियां सभी को आना आवश्यक हैं। इसकी आवश्यकता कभी भी हो सकती है। कार्यक्रम का संचालन रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. दर्शन सिंह कांबोज ने किया। वहां डॉ. अनिल कुमार सैनी, डॉ. प्रमोद कोठारी, डॉ. मनप्रीत सिंह, डॉ. सूरजपाल, डॉ. ललित कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा आदि मौजूद रहे। संवाद