{"_id":"6994c703ef065978d504d892","slug":"students-showed-enthusiasm-for-the-high-school-maths-exam-on-the-first-day-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-139371-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पहले दिन हाईस्कूल की मैथ्स परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पहले दिन हाईस्कूल की मैथ्स परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
Wed, 18 Feb 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीईएसई) की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। पहले दिन हाईस्कूल मैथ्स की परीक्षा हुई। जिसको लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन हाईस्कूल मैथ्स की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। काशीपुर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में करीब 10 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षाएं दे रहे हैं। परीक्षार्थी ने परीक्षा केंद्र पर सुबह करीब नौ बजे से पहुंचना शुरू कर दिया था। परीक्षा अपने निर्धारित समय साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक हुई। परीक्षा के लिए क्षेत्र के डीएवी, छावनी, समर स्टडी, विजन वैली, मारिया, केंद्रीय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल, लिटिल स्कॉलर व सेंट मैरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा संपन्न होने के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए थे। परीक्षा देकर लौट रहे बच्चों में उत्साह था।
इनसेट.....
बोले परीक्षार्थी
मैथ्स का पेपर जैसे ही मुझे मिला देखकर ऐसा लगा कि आज उसकी वर्षभर की मेहनत का फल मिलेगा। क्योंकि कई प्रश्न ऐसे थे जिसका वह कई दिन से अध्ययन कर रहा था। - यश चौहान, डीएवी स्कूल
मैथ्स का पेपर बहुत अच्छा आया, जिस तरह से मैं प्रश्नों के उत्तर देकर आया हूं उसके मुताबिक 90 प्लस अंक आने की उम्मीद है।
- हसन रजा, गुरूकुल स्कूल
मैथ्स का मेरा पहला पेपर बहुत अच्छा गया। अधिकांश प्रश्नों के उत्तर 100 फीसदी सही देकर आई हूं। उम्मीद है मेरे बहुत अच्छे मार्क्स आएंगे। - खुशी अरोरा, डीएवी स्कूल
विज्ञापन
मुझे अपने स्कूल से अलग दूसरे स्कूल में जाकर परीक्षा देने की अनुभव बहुत ही अच्छा लगा। मैं बहुत खुश हूं। मेरे मैथ्स में सौ फीसदी अंक आएंगे। - वैष्णवी सिंह, डीएवी स्कूल