फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student who went to Moteshwar Mahadev for Jalabhishek died in a road accident

UK: मोटेश्वर महादेव जलाभिषेक के लिए पहुंचे छात्र की सड़क हादसे में मौत, बहन-छोटे भाई के साथ आया था काशीपुर

Tue, 11 Aug 2026 12:21 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Tue, 11 Aug 2026 12:21 AM IST
सार

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को मोटेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने आए एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Student who went to Moteshwar Mahadev for Jalabhishek died in a road accident
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को मोटेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने आए एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आदोनंगली निवासी राधेश्याम का 19 वर्षीय बेटा विनीत अपनी बहन काजल (23) और छोटे भाई अमन के साथ रविवार शाम काशीपुर पहुंचा था। तीनों भाई-बहन खड़कपुर देवीपुरा स्थित अपने मौसेरे जीजा अरविंद के घर रुके थे और देर रात लगभग ढाई बजे मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन

मंदिर पहुंचने पर पता चला कि प्रसाद जीजा के घर पर ही छूट गया है। इसके बाद विनीत प्रसाद लेने के लिए अकेले बाइक से घर जा रहा था। इसी समय बाजपुर रोड पर श्यामपुरम छठ घाट के पास उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में विनीत और बंगाली कॉलोनी निवासी युवक घायल हो गए। परिजन एंबुलेंस से विनीत को सरकारी अस्पताल ले गए जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे मुरादाबाद अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

मृतक विनीत तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई अभिषेक यूपी पुलिस में तैनात है जबकि विनीत आईटीआई ठाकुरद्वारा का छात्र था। बेटे की मौत से माता रीना देवी, पिता राधेश्याम गमजदा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed