फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   student was cleaning the toilet in the school in jaspur

Uttarakhand: स्कूल में टॉयलेट साफ कर रही थी छात्रा, अचानक पहुंचे एसडीएम; खुले कई राज; जानें पूरा मामला

Wed, 31 Jan 2024 12:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 31 Jan 2024 12:06 PM IST
सार

जसपुर में एसडीएम ने मंगलवार को राजकीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं को देखा। एक विद्यालय में छात्रा शौचालय की सफाई करती मिली। इस पर एसडीएम ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई करने के लिए कहा।

विज्ञापन
student was cleaning the toilet in the school in jaspur
स्कूल में टॉयलेट साफ कर रही थी छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधमसिंह नगर के जसपुर में एसडीएम ने मंगलवार को राजकीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं को देखा। एक विद्यालय में छात्रा शौचालय की सफाई करती मिली। इस पर एसडीएम ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई करने के लिए कहा।

विज्ञापन

एसडीएम गौरव चटवाल ने निवार मंडी गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में एक छात्रा टॉयलेट की सफाई करती मिली। एसडीएम ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाकर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद वह भगवंतपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जहां भी कमियां पाई गईं। प्रधानाध्यापक एसडीएम के सवालों का जवाब नहीं दे सके।

विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय निवार मंडी के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार ने बताया कि गांव के ही दो भाई बहन साथ-साथ विद्यालय में पढ़ते हैं। छोटे भाई ने विद्यालय में गंदगी कर दी थी। बड़ी बहन गंदगी को साफ कर रही थी। छात्रों से टॉयलेट की सफाई नहीं कराई जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital News: मलिक के बगीचे में खाली पड़े कई प्लाट निगम ने कब्जे में लिए

एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि निरीक्षण में एक छोटी छात्रा टॉयलेट की सफाई करती मिली। भगवंतपुर के विद्यालय में भी कमियां पाई गईं। निरीक्षण की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed