फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student Union: 80 nomination papers sold in SBS Degree College

छात्रसंघ : एसबीएस डिग्री कॉलेज में बिके 80 नामांकन पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Student Union: 80 nomination papers sold in SBS Degree College
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज परिसर में नामांकन पत्र बिक्री स्थल पर लगी भीड़। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। छात्रसंघ चुनाव के लिए पहले दिन 80 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। आचार संहिता प्रभावी होने के बाद परिसर में लगी प्रचार सामग्री को हटा दिया गया। एसबीएस डिग्री कॉलेज में सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम में पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री मंगलवार को सुबह 11 बजे से शुरू हुई। कॉलेज गेट पर ही नामांकन के लिए स्टॉल बनाया गया था। प्रत्याशियों के साथ ही उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। रम्पुरा चौकी के एसआई हरविंद्र सिंह, उमेश जोशी के नेतृत्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। शाम तीन बजे तक कुल 80 नामांकन फार्म बिके। फार्म की कीमत 100 रुपये निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

आईकार्ड बनवाने के लिए पहुंचे विद्यार्थियों को गेट पर ही सुविधा दी गई। प्राचार्य प्रो. केके पांडेय के साथ पदाधिकारियों ने नामांकन के लिए व्यवस्था का निरीक्षण किया। नामांकन फार्म बिक्री कमेटी में महाविद्यालय के डॉ. मुकेश चंद, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. रंजीता जौहरी, डॉ. रवीश त्रिपाठी आदि शामिल रहे। छात्रसंघ चुनाव प्रभारी प्रो. सर्वजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 12 नामांकन पत्र बिके
रुद्रपुर। छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 12 नामांकन पत्र खरीदे गए। उपाध्यक्ष छात्रा के लिए छह, उपाध्यक्ष छात्र के लिए आठ, सचिव के लिए 10, उपसचिव के लिए 10, कोषाध्यक्ष पद के लिए सात, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए आठ, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए पांच, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए छह, विज्ञान संकाय चार व वाणिज्य संकाय के लिए चार नामांकन पत्र खरीदे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

11 पदों के लिए 44 नामांकन पत्र बिके
खटीमा। छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की दो दिन चली बिक्री प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पदों के लिए कुल 44 नामांकन पत्र बिके। एचएनबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के चुनाव अधिकारी डॉ. डीके चंदोला ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। संवाद
छात्रसंघ के विभिन्न पदों के बिके 64 नामांकनपत्र
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बीते सोमवार को अधिसूचना जारी करने के साथ चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई। मंगलवार को महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष पद के लिए 9 और छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए 5 नामांकन पत्र बिके। सचिव पद के लिए सबसे अधिक 12 नामांकन पत्र और संयुक्त सचिव पद के लिए 5 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 6 और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए 5 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सांस्कृतिक सचिव पद के लिए किसी भी छात्र-छात्रा ने कोई नामांकन पत्र नहीं खरीदा। विज्ञान संकाय के 2, कला संकाय के 8 और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के 5 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।

छात्रसंघ चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. महीपाल सिंह ने बताया कुल 64 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई है। बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे जबकि 22 दिसंबर को सुबह 10 से अपराह्न 12 बजे तक नाम वापसी और एक से दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की जांच व 3.10 बजे बाद वैध सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed