फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student on hunger strike falls ill; hospitalized.

Udham Singh Nagar News: भूख हड़ताल पर छात्रा की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tue, 04 Aug 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 04 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Student on hunger strike falls ill; hospitalized.
बाजपुर पीजी कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
बाजपुर। राजकीय महाविद्यालय बाजपुर में भूगोल समेत चार विषयों की मंजूरी की मांग को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्रा गुनगुन पवार की तबीयत बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रों के दूसरे गुट ने कॉलेज में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद अनुज और उत्कर्ष सिंह भूख हड़ताल पर बैठ गए। घटनाक्रम के चलते कॉलेज में दिनभर अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन

महाविद्यालय में भूगोल, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान और शिक्षा शास्त्र विषयों की मंजूरी की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने 31 जुलाई से भूख हड़ताल शुरू की थी। छात्रा गुनगुन पवार और रोहित भूख हड़ताल पर बैठे थे। सोमवार को उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. मोहम्मद तैयब के नेतृत्व में टीम ने अनशनरत छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

जांच में गुनगुन का शुगर लेवल कम पाया गया और स्वास्थ्य में गिरावट सामने आई। चिकित्सकों ने उसे अनशन समाप्त करने की सलाह दी लेकिन उसने इनकार कर दिया। तबीयत बिगड़ने की सूचना पर परिजन भी कॉलेज पहुंच गए। इसके बाद एंबुलेंस से गुनगुन को सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र बोरा के नेतृत्व में दूसरे गुट के छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद अनुज और उत्कर्ष सिंह भूख हड़ताल पर बैठ गए। प्रदर्शन में दीपक चौधरी, प्रशांत भट्ट, रितिक यादव, सुखदीप सिंह, अमन, हिमांशु डोली आदि शामिल रहे।

महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. एके पालीवाल ने बताया कि अनशनरत छात्रा की तबीयत बिगड़ने के मामले से एसडीएम ऋचा सिंह को अवगत कराया गया है। कॉलेज प्रबंधन ने उनसे मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed