फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student going to give inter paper injured, paper missed

Udham Singh Nagar News: इंटर का पेपर देने जा रही छात्रा घायल, पेपर छूटा

Wed, 22 Mar 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 22 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Student going to give inter paper injured, paper missed
काशीपुर। पिता के साथ इंटर का पेपर देने जा रही छात्रा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। जिससे उसका पेपर छूट गया। कनकपुर निवासी नारायण सिंह की ओर से आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया गया कि उनके भाई गुरवीर सिंह मंगलवार सुबह अपनी बेटी गुरनूर कौर को पेपर दिलाने मारिया कॉलेज जा रहे थे। दढि़याल रोड पर कनकपुर गांव के पास पिकअप गाड़ी ने उनकी अल्टो कार को टक्कर मार दी। जिससे गुरवीर सिंह के सिर से खून बहने लगा और गुरनूर भी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उन्हें उठाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद हादसा करने वाले वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। आईटीआई थाना पुलिस ने बुधवार शाम घटना की रिपोर्ट दर्ज कर हादसा करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर वाहन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल होने के चलते छात्रा का पेपर भी छूट गया है। गुरवीर सिंह के भाई नारायण सिंह ने बताया कि दढि़याल रोड पर स्थित ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर ब्रेकर न बने होने के चलते वाहन तेज गति से आते हैं। आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। उन्होंने ब्रेकर बनवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

----------
हादसे में मौत का केस दर्ज
काशीपुर। बाजपुर के गांव महेशपुरा दोराहा निवासी रीना रानी पत्नी भाग सिंह ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 27 दिसंबर 2021 की शाम छह बजे उनके पति मोटरसाइकिल से दढि़याल जा रहे थे। रास्ते में रजपुरा रानी में उन्हें एक कार ने टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुए और बाद में उनकी मौत हो गई। पति की मृत्यु की क्रियाओं में व्यस्त होने के चलते वह समय से रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं जा आ सकीं। कोर्ट ने उनकी तहरीर पर आईटीआई थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था, जिस पर बुधवार शाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed