फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student death in a road accident, two injured comrade

सड़क हादसे में छात्र की मौत, दो साथी घायल

Sun, 29 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sun, 29 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

यूपी के एक गांव में शादी समारोह से लौट रहे तीन घायल हादसे में घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल एक छात्र ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार जनता इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र प्रसन्नजीत बैरागी निवासी शिवनगर अपने दो साथी प्रकाश और सुब्रत मंडल के साथ शुक्रवार की रात यूपी के गपिया गांव में शादी में गया था। तीनों एक ही बाइक में वापस लौट रहे थे। सिडकुल के समीप वे हादसे का शिकार हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही वे सड़क किनारे घायल पड़े मिले। एंबुलेंस से तीनों को किच्छा के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर तीनों को रेफर कर दिया गया। सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचने पर डाक्टर ने प्रसन्नजीत को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में भर्ती सुब्रत और प्रकाश का उपचार चल रहा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed