फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Strategy made to strengthen VHP and Bajrang Dal

Udham Singh Nagar News: विहिप और बजरंग दल की मजबूती के लिए बनी रणनीति

Mon, 10 Feb 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 10 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Strategy made to strengthen VHP and Bajrang Dal
बाजपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। हिंदू समाज से संगठित रहने की अपील की गई।
विज्ञापन

रविवार को सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में आयोजित विहिप और बजरंग दल की संयुक्त बैठक का शुभारंभ गो रक्षा दल के प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस, प्रांत परावर्तन प्रमुख वरुण वशिष्ठ, विहिप जिलाध्यक्ष तेज प्रकाश शर्मा, जिला संयोजिका मातृशक्ति लता गोयल, जिला संयोजक सचिन गौतम ने प्रभु श्री राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विहिप नेता यशपाल राजहंस ने कहा कि हिंदुओं को संगठित रहने की जरूरत है। इसके लिए प्रत्येक हिंदू परिवार का एक युवक बजरंग दल से जोड़ने, और बहनों को दुर्गा वाहिनी से जुड़ने की आवश्यकता है जिससे एक शक्तिशाली, संस्कारवान समाज का निर्माण हो सके। संचालन वरूण वशिष्ठ ने किया। वहां जिला मठ मंदिर प्रमुख राजेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार चंद्रा, गोबिंद यादव, जितेंद्र पासी, गौरव कुमार, विक्की राजहंस, दिनेश सिंह, हरजीत सिंह, तुषार, शशांक, अरुण भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद


विहिप और बजरंग दल का हुआ विस्तार
बाजपुर। विहिप और बजरंग दल की संयुक्त बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। इस दौरान विहिप गो रक्षा दल के प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस, विहिप जिलाध्यक्ष तेजप्रकाश शर्मा ने विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें बाजपुर प्रखंड में रोहित भारती विहिप नगर अध्यक्ष, विपुल शर्मा, अभय यादव नगर उपाध्यक्ष, मनोज ठाकुर नगर सह मंत्री, अंकुर शर्मा नगर सह संयोजक बजरंग दल, सुल्तानपुर पट्टी प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष जीतू तोमर, नगर संयोजक बजरंग दल दिव्यांशु, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख भूरा, नगर गौ रक्षा प्रमुख अन्नु दिवाकर नियुक्त किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed