{"_id":"654938e51ea54b18f90a59f4","slug":"strange-condition-of-student-politics-neither-those-who-spoke-nor-those-who-listened-rudrapur-news-c-242-1-rdp1003-5477-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आम सभा सुनसान थी, बस खामोशी बोलती रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आम सभा सुनसान थी, बस खामोशी बोलती रही
Tue, 07 Nov 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में आमसभा में खाली पड़ा मैदान।
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की आम सभा प्रत्याशियों और विद्यार्थियों के नहीं पहुंचने पर रद्द कर दी गई। प्रत्याशियों ने न तो अपनी बात रखने की जरूरत समझी और न ही विद्यार्थियों ने उनकी बात सुनने में दिलचस्पी ली। इस कारण सभा स्थल पर सुनसानी छायी रही। पिछले साल भी इसी वजह से आम सभा नहीं हो सकी थी। मंगलवार को होने वाले चुनाव में कुल 5694 वोट चार पदों के लिए खड़े आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
सोमवार को कॉलेज परिसर में आयेाजित आम सभा के लिए बनाया गया मंच और माइक प्रत्याशियों के नहीं आने पर सूना पड़ा रहा। प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने बताया कि सुबह नौ बजे से दो बजे तक मतदान होगा और तीन बजे से तीन बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना पूरी होते ही परिणाम घोषित कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई जाएगी। बताया कि मतदान के लिए 14 बूथ बनाए गए हैं। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मतगणना कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्राचार्य कक्ष से सीसीटीवी के जरिये मतगणना पर नजर रखी जाएगी।
पिछले कुछ सालों से आमसभा में विद्यार्थियों और प्रत्याशियों की दिलचस्पी कम हो गई है। इस बार चुनाव की घोषणा होते ही कॉलेज में एक हफ्ते का अवकाश हो गया था जिस कारण चुनाव का माहौल पहले जैसा नही रहा। -प्रथम, रंपुरा
विज्ञापन
इस साल कोई भी प्रत्याशी विद्यार्थियों के पास उनकी समस्याओं को सुनने नहीं पहुंचा। प्रत्याशियों ने समस्याओं के बजाए सिर्फ अपने प्रचार पर ही जोर दिया। प्राध्यापकों की कमी के बारे में बात तक नहीं की। -करनदीप सिंह, प्रीत विहार
खटीमा में भी नहीं हुई आमसभा
खटीमा। एचएनबी डिग्री कॉलेज इस बार छात्रसंघ चुनाव से पहले आमसभा नहीं हुई। हालांकि कॉलेज प्रशासन से इसे लेकर तैयारियां की थीं, 11 बजे से कॉलेज परिसर में आम सभा होनी थी लेकिन 12 बजे तक किसी भी छात्रसंघ प्रत्याशी के सभा में न आने के कारण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। संवाद
बाजपुर: यहां भी नदारद रहे प्रत्याशी और छात्र
बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सोमवार को 11 बजे से आम सभा की पूरी तैयारी कर रखी थी। एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे लेकिन निर्धारित समय और उसके बाद तक कोई प्रत्याशी सहित अन्य कोई छात्र नहीं पहुंचा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बृजेश जोशी ने बताया कि मंगलवार को मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है। प्राचार्य प्रो. केके पांडेय ने बताया कि बिना परिचय पत्र के मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी। मोबाइल लाना भी प्रतिबंधित है। विद्यार्थी फीस रसीद और आधार कार्ड से अपना परिचय पत्र प्राप्त कर सकते है। संवाद
काशीपुर: दावेदारों ने रखी अपनी बात
काशीपुर। राधेहरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रत्याशियों ने मंच से अपनी-अपनी बात रखकर छात्राओं को लुभाया। सबसे पहले अध्यक्ष पद प्रत्याशी अमन शर्मा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि वह जीतते हैं, तो महाविद्यालय का शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने में सहयोग किया जाएगा। उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी आकाश चौहान, प्रत्याशी ताहिर अहमद, संयुक्त सचिव प्रत्याशी जय दुबे ने कहा कि स्वस्थ वातावरण और विद्यार्थियों के हित के लिए काम करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. महीपाल सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद समेत कई पदाधिकारी नहीं पहुंचे हैं। पिछले वर्षों की अपेक्षा आम सभा में दावेदारों ने अपनी बात रखी है। मतदान के लिए 10 बूथ बनाए गए हैं। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इस मौके पर डॉ. एमके सिन्हा, डॉ. केसी जोशी, डॉ. केपी सिंह, डॉ. मुख्तियार सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
खटीमा में मतदान से 19 घंटे पहले तक होते रहे दाखिले
खटीमा। आचार संहिता के बावजूद खटीमा डिग्री कॉलेज में दोपहर तीन बजे तक तीनों संकायों में प्रवेश होते रहे। शाम सात बजे फाइनल मतदाता सूची जारी हुई। इस हिसाब से 2851 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। हालांकि कुछ छात्र-छात्राओं की फीस रसीद कटने के बावजूद प्रवेश नहीं हो सके। मंगलवार यानी मतदान के दिन भी प्रवेश होने की संभावना है।
सभी छात्र-छात्राओं के नए सेमेस्टर में प्रवेश की मांग एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. एसएन राव से की थी। आचार संहिता को देखते हुए एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से हंगामे की आशंका को देखते हुए प्रवेश रोककर मतदान के बाद आठ नवंबर से एडमिशन कराने को कहा। इससे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया था। बाद में एसडीएम व प्राचार्य की वार्ता के बाद दोपहर तीन बजे तक प्रवेश जारी रखने के निर्देश दिए। छात्रसंघ प्रभारी डॉ. गुरेंदर सिंह ने बताया कि जिन विद्यार्थियों की फीस रसीद कट चुकी है, उनके मंगलवार को भी प्रवेश हो सकते हैं।
रुद्रपुर में 550 ने लिया प्रवेश
रुद्रपुर। स्नातक तृतीय सेमेस्टर के प्रवेश के लिए सुबह से बीए, बीएससी और बीाकॉम के विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। प्रवेश के लिए आए सभी विद्यार्थियों के प्रवेश के बाद तत्काल परिचय पत्र भी बनवाए गए। कुल 550 विद्यार्थियों को परिचय पत्र बांटे गए।