फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Stone pelting after minor dispute in Banbhoolpura Haldwani

Haldwani News: बनभूलपुरा में मामूली विवाद के बाद पथराव, पुलिस तैनात; बच्चे को पीटने के कारण हुआ था झगड़ा

Mon, 26 May 2025 01:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 26 May 2025 01:39 PM IST
सार

बनभूलपुरा के गांधीनगर में बच्चे को पीटने से हुए विवाद के बाद दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया।एक पक्ष ने पथराव कर दिया। दो समुदायों के परिवारों के बीच घटना होने के कारण हड़कंप मच गया और एसएसबी के जवानों के साथ तीन थानों की फोर्स पहुंच गई। 

विज्ञापन
Stone pelting after minor dispute in Banbhoolpura Haldwani
घटना के बाद मौके पर पहुंचे अफसर लोगों को समझाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र के गांधीनगर में बच्चे को पीटने से हुए विवाद के बाद रविवार रात करीब दस बजे दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया।एक पक्ष ने पथराव कर दिया। दो समुदायों के परिवारों के बीच घटना होने के कारण हड़कंप मच गया और एसएसबी के जवानों के साथ तीन थानों की फोर्स पहुंच गई। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

गांधीनगर मिश्रित आबादी का क्षेत्र है। एक पक्ष के लोगों ने एक बच्चे को पीट दिया। इसकी शिकायत लेकर दूसरा पक्ष गया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच एक पक्ष ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने अपने मकान बंद कर लिए। बनभूलपुरा थाना पुलिस के बाद थोड़ी ही देर में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और सीओ सिटी नितिन लोहनी पहुंच गए। अफसरों ने एसएसबी जवान के साथ ही हल्द्वानी कोतवाली, काठगोदाम और मुखानी थानों से भी फोर्स बुला ली। पुलिस के पहुंचते ही वहां बवाल करने वाले भाग गए। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया और बनभूलपुरा थाने ले गई। एहतियात के तौर पर गांधीनगर में फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि दो परिवारों के बीच का मामला है। एक पक्ष ने पत्थर फेंके। तनाव जैसी कोई बात नहीं है। बवाल करने वालों की सीसीटीवी के जरिये पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed