फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SSP gave instructions to subordinates to come on election mode

Udham Singh Nagar News: एसएसपी ने अधीनस्थाें को दिए चुनाव मोड पर आने के निर्देश

Wed, 31 Jan 2024 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 31 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
SSP gave instructions to subordinates to come on election mode
रुद्रपुर में अपराध समीक्षा बैठक करते एसएसपी मंजूनाथ टीसी। स्रोत पुलिस
रुद्रपुर। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और थानाध्यक्षों को सतर्कता, शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही चुनाव मोड में आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बैठक में एसएसपी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत गश्त, पिकेट, चीता ड्यूटी, बेरियर ड्यूटी में अत्यधिक सतर्कता बरती जाए। अवैध नशा और असलहा तस्करों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की जाए। कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मुस्तैदी से कार्य करें। उन्होंने जनवरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही झनकईयां थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड डबल मर्डर का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कहा कि संवेदनशील स्थानों पर लगातार वाहन चेकिंग की जाए।
विज्ञापन

वहां पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, एएसपी काशीपुर अभय कुमार सिंह, एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के सहित अनेक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed