फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sports of Ku NTL in Rudrapur

ऊंची व लंबी कूद में सितारगंज की कामिनी राणा ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Sports of Ku NTL in Rudrapur
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में विजेता खिलाड़ियों के साथ प्राध्यापक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी महिला एथलेटिक्स स्पर्धा में ऊंची कूद, लंबी कूद में सितारगंज की कामिनी राणा ने बाजी मारी। चक्का फेंक में रामनगर की पायल रावत, दस हजार मीटर दौड़ में काशीपुर की शिवानी जीतीं।
विज्ञापन

सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय की 47वीं अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा, हल्द्वानी, हल्दूचौड़, रामनगर, कोटाबाग, बाजपुर, नैनीताल समेत 14 महाविद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चक्का फेंक स्पर्धा में रामनगर की पायल रावत, 400 मीटर दौड़ में काशीपुर की योगिता, त्रिकूद में रामनगर की कविता, 20 किमी लंबी वॉक रेस में काशीपुर की मुस्कान प्रथम रहीं।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि फाइनल समेत शेष मुकाबले शनिवार को होंगे। इस दौरान प्राचार्य प्रो. केके पांडेय, प्रो. मनीषा तिवारी, डॉ. गीता पंत, डॉ. रमा अरोड़ा, सुदर्शन कुमार, राकेश कुमार, सुरेंद्र नेगी, रघुवीर विर्क, हरीश राम, ममता पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed