{"_id":"655e2ee97534ad26e30b4b34","slug":"sports-in-kashipur-polytechnic-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-4884-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अंजलि, दिव्या, रक्षित रहे चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अंजलि, दिव्या, रक्षित रहे चैंपियन
Wed, 22 Nov 2023 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक में तीन दिवसीय कुमाऊं मंडल जोन-2 जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें 75 अंक प्राप्त कर राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर प्रथम रहा। इस संस्था को चैंपियन घोषित किया गया। पुरुष वर्ग में बाजपुर पॉलिटेक्निक के रक्षित और महिला वर्ग में काशीपुर पॉलिटेक्निक की अंजलि, भीमताल पॉलिटेक्निक की दिव्या आर्य चैंपियन रहीं।
संस्थान में बुधवार को 100 मीटर दौड़ हुई। इसमें काशीपुर पॉलिटेक्निक के मो. अरमान प्रथम, बाजपुर के रक्षित पांडे द्वितीय, काशीपुर के अमित ध्यानी तृतीय रहे। मुख्य अतिथि मेयर उषा चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि एमएनए विवेक राय ने विजेताओं को सम्मानित किया। डॉ. ओपी सिंह ने संचालन किया। इससे पहले छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां प्रधानाचार्य बीपी सिंह, पर्यवेक्षक विवेक गौतम, राजकुमार, आदेश कुमार, कैप्टन सुनील कुमार, राजीव यादव, अनीता आर्य, एसएस नेगी, रेखा गुणवंत, भगवत दयाल आदि रहे।