फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sports fan of Kashipur

एशियन पावर लिफ्टिंग में अमनदीप ने कांस्य जीता 

Tue, 09 May 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Tue, 09 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sports fan of Kashipur
काशीपुर के खेलप्रेमी - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर।  इंडोनेशिया में आयोजित एशियन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अमनदीप ने कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। सोमवार को घर पहुंचने पर खिलाड़ियों और अन्य लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। दढ़ियाल रोड स्थित टांडा चौराहा निवासी 27 वर्षीय अमनदीप अरोरा ने बैंडन इंडोनेशिया में 1 से 5 मई तक हुई एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 120 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है।

विज्ञापन


चैंपियनशिप में 16 एशियन देेशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इनमें भारत के 36 खिलाड़ी शामिल थे। अमनदीप ने बताया कि इस चैंपियनशिप के लिए वह दो साल से रोज चार घंटे जिम करते रहे हैं। वह उत्तराखंड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव फैय्यद अहमद से दो साल से प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल समय में वह बास्केटबॉल का शौक रखते थे।
विज्ञापन


अब उनका लक्ष्य 2018 में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतना है। अमनदीप अरोरा 2011 में बीटेक और  2013 में एमबीए कर चुके हैं। उनकी शादी 2015 में हुई थी। वह बताते हैं कि शादी के बाद से ही उन्होंने एशियन गेम की तैयारी शुरू कर दी थी। इंटरनेशनल पावरलिफ्टर राजीव चौधरी, ब्लॉक प्रमुख गुरुमुख सिंह आदि ने उनको बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed