{"_id":"5b96b87b867a557eaa4dd2c9","slug":"sp-worker-protested-demanding-ownership-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजूल भूमि पर मालिकाना हक देने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे सपाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजूल भूमि पर मालिकाना हक देने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे सपाई
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में रैली निकालते सपा कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नजूल भूमि पर बसे लोगों को निशुल्क मालिकाना हक देने के लिए नजूल एक्ट पास करने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने जुलूस निकालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एमएनए को सौंपा।
सोमवार को गांधी पार्क में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद वे नगर निगम पहुंचे और एमएनए जयभारत सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में नजूल भूमि पर पिछले तीस वर्षों से सैकड़ों परिवार रह रहे हैं। हाइकोर्ट द्वारा तीन सप्ताह के भीतर नजूल भूमि से कब्जा हटाये जाने के आदेश से लोगों को अपने घर टूटने का डर सता रहा है।
जबकि पिछले 18 वर्षों से नजूल पर बसे लोग लगातार निशुल्क मालिकाना हक की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने शीघ्र ही मालिकाना हक संबंधी कानून पास नहीं किया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
वहां प्रदेश महासचिव तजिंदर सिंह विर्क, सुरेंद्र सिंघल, ओमप्रकाश, नईम कुरैशी, मोनिश रजा, पप्पू, कमलेश गुप्ता, कृष्णा देवी, बीना, सरस्वती देवी, सोमवती आदि थे।