फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Soojaj elected as president.

खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन के सूरज राणा अध्यक्ष, छत्तर सिंह सेल्ला बने सचिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Soojaj elected as president.
सूरज सिंह राणा, अध्यक्ष। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन के सूरज सिंह राणा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सचिव छत्तर सिंह सेल्ला एवं कोषाध्यक्ष नईम रिजवी बने। पुरुष, महिला उपाध्यक्ष, उप सचिव, लेखा परीक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष और छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। सचिव पद पर दो मत निरस्त हुए।
विज्ञापन

शनिवार को चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रामबचन एवं सहायक चुनाव अधिकारी महेश चंद्र जोशी, एम इलियास सिद्दीकी, हयात सिंह कुंवर की देखरेख में सुबह दस बजे से तीन बजे तक बार भवन में मतदान प्रक्रिया चली। 154 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर सूरज सिंह राणा ने अपने प्रतिद्वंद्वी केडी भट्ट को 34 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। सूरज सिंह राणा को 94 और केडी भट्ट को 60 मत मिले।
विज्ञापन

सचिव पद पर हुई कांटे की टक्कर में छत्तर सिंह सेल्ला ने अवधेश कुमार मौर्य को आठ मतों से पराजित किया। सेल्ला को 80 और मौर्य को 72 मत मिले। सचिव पद पर दो मत निरस्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर नईम रिजवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार राणा को 26 मतों से हराया। रिजवी को 90 और विनोद को 64 मत मिले। चुनाव अधिकारी रामबचन ने अध्यक्ष पद पर सूरज सिंह राणा, सचिव पद पर छत्तर सिंह सेल्ला, कोषाध्यक्ष पद पर नईम रिजवी को विजयी घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पुरुष उपाध्यक्ष पद पर प्रियंक पाठक, महिला उपाध्यक्ष पद पर स्नेहा प्रभा, उपसचिव पद पर जगदीश दिगारी, लेखा परीक्षक पद पर मनोज शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर सुनीता भट्ट एवं सदस्य पद पर निधि गुप्ता, राजेश सिंह राणा, रमनदीप सिंह सेठी, अनिकेत पंत, लाल सिंह, भगवान सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। विजयी रहे प्रत्याशियों का अधिवक्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने मिठाई बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed